सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 16 फरवरी, बुधवार को मेष राशि वाले अपना मन शांत रखें। वृषभ राशि वालों को मान-सम्मान मिलेगा। मिथुन वालों के रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। कर्क वाले निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। सिंह वालों को तनाव कुछ कम होगा। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है। आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें।
लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। आज का दिन आप सकारात्मक तरीके से बिता पाएंगे। कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी और आपको परिवार व समाज में सम्मान मिलेगी।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
खुद के निर्णय को दूसरों को बता पाना मुश्किल होगा, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा। मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे। नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
जिन बातों के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे थे, उन बातों के लिए विचारों में क्लेरिटी आज आ सकती है। जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हो, रूढ़िवादी के परे आप अपने रास्ते खुद बनाएं, अस्तीत्व आपके साथ है।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 10
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज काफी सारी बातें आपके मन के मुताबिक होने की वजह से आपको आनंद मिलेगा। तनाव कम होगा। आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 3
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आप लक्ष्य बड़े रखते हैं लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत कम करने से नाराजगी बढ़ेगी। आज सकारात्मकता से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 1
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
किसी नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे। सकारात्मकता की वजह से जीवन को नई दिशा देना संभव होगा। आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन एकदम सही है।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर: 7
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल ना देख पाना आपके अंदर नकारात्मकता पैदा कर सकता है। किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूर्ण होगी। आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 7
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
दिनभर खुशी भरा माहौल बना रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बढ़ेगी। आज का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है। आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6
साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...
Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल
Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में
Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें
Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग
Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति
Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव
Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन
Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग
Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग
Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम