सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 17 मार्च, गुरुवार को मेष राशि वालों के करियर में बदलाव हो सकता है। वृषभ राशि वाले कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर रहेगा। मिथुन वालों का आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। कर्क वालों को कोई खास जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सिंह वालों को अपने काम में सफलता मिलेगी। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
ऊपर से आप शांत नजर आ रहे हो, लेकिन मन में आपके सब बातों को लेकर कुछ ना कुछ खलबली मची रहेगी। कार्ड के अनुसार आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आपको भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
अपनी भावनाओं को काबू में रख कर कुछ निर्णय आज आपको लेने होंगे। आज का दिन रोमांस और प्यार मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आपके अंदर काफी बेचैनी बढ़ रही है, लेकिन इस बेचैनी को अभी आपको व्यक्त नहीं करेंगे। आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
अपने जीवन से मौज मस्ती को कम करके आप अधिक वक्त अपने काम को पूरा करने के लिए लगा सकते हैं। आज अपने आप को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी।
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर फिर से प्राप्त होगा इसलिए आपके द्वारा हुए गलत कामों को ठीक करने की कोशिश करते रहें। अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
इमोशनल मेच्योरिटी आने की वजह से दूसरों के द्वारा हुई गलती को आप आसानी से माफ कर पाएंगे। आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसाना हो जाएगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है। सेहत में थोड़ा भी बदलाव नजर आए तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। दिन की शुरूआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे। गैस संबंधित तकलीफ हो सकती है। आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा। कार्ड के अनुसार इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा खाना है।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
काम संबंधित यात्रा या यात्रा संबंधित निर्णय आज के दिन ना लें। बढ़ते हुई खर्चों पर काबू करना होगा। आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें। पूर्व प्रेमी फिर से फंसाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए उनके संपर्क में ना रहे। आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
परिवार के बच्चों द्वारा हो रही गलतियों को सुधारने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकती है। आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें।
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3