सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 18 दिसंबर, शनिवार को मेष राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वृषभ राशि वालों को चोट लगने की संभावना है। मिथुन राशि वालों को जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कर्क राशि वाले प्रकृति से संबंधित काम करेंगे। सिंह राशि वालों को नए प्रयोग सफल रहेंगे। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज के दिन टालें। यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आप लोगों से या तो अधिक करीब होंगे या फिर दूर इन बातों में संतुलन बनाकर रखें। व्यक्ति की योग्यता परख कर भरोसा करें। किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। लोगों को करीब आने का अवसर दें। आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत बातों का अवलोकन और उनमें लाया बदलाव निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त होगा। प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे।
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं। आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। परिवार संग तनाव उदास बनाएगा। आत्म विश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। किसी की मदद काम आएगी। अधिकारपूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर प्राप्त होगा। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग प्राप्त होगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नजदिकियां बढ़ने से आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। आज वास्तविकता में रहना जरूरी होगा। आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के प्रयास करें, सकारात्मक बातों को देखने की कोशिश करें। आज नुकसान होने का योग है, जिसका ज्यादा दुख न मनाएं, भरपाई के भी पूरे योग हैं।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0