सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 18 मार्च, शुक्रवार को मेष राशि वाले बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। वृषभ वालों को कोई व्यक्ति धोखा दे सकता है। मिथुन वालों को दिन रचनात्मकता से भरा रहेगा। कर्क वाले अपने गुस्से पर काबू रखें तो बेहतर रहेगा। सिंह वाले सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफदायक हो रहा है। आज आपकी शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आसकते है सतर्क रहे। अपने से अच्छा व्यवहार करें। तनाव का अपनी नींद पर असर ना होने दें।
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
रिलेशनशिप किसी और की वजह से बिगड़ सकता है। विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
विचारों में चंचलता और क्रिएटिव आइडियाज आने की वजह से किसी एक बात पर ध्यान देना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय में हड़बड़ी न करें। अपनी जरूरतों को पूरा करने पर पहले ध्यान रखें। आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं।
लकी कलर: फिरोजी, लकी नंबर: 7
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
वैवाहिक बंधन से विभक्त हो रहे लोगों को अपने आपसी सामंजस्य से बातों को सुलझाना होगा। आज आप अपने कार्य निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आपके निर्णय मान जाएंगे। हर बात में अपनी जिÞद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। आपको मिल जाए। पैसों का पूरा आनंद आप उठा पाएंगे।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा। काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योकि यह आपके सफलता के नए द्वारा खुलने के संकेत हैं।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आपके द्वारा बनाई हुई हर योजना में कुछ ना कुछ तकलीफ आपको हो सकती है। दूसरों की मदद लेने की आवश्यकता होगी। टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज विचारों में स्पष्टता लाने की जरूरत होगी। असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
फिलहाल आपके जीवन में हर समस्या की जड़ पैसा है इसलिए आर्थिक प्रगति और स्थिरता लाने के प्रति और जोरों से प्रयत्न करने होंगे। आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आसपास के लोगों परिजनों दोस्तों पर विश्वास रखें।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
युवाओं को अपने भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा। आज का दिन लौटाने का है, जो भी हम प्रकृति या समाज से ले रहे हैं उसे किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5
साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...
Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल
Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में
Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें
Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग
Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति
Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव
Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन
Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग
Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग
Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम