सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 19 फरवरी, शनिवार को मेष राशि वाले अपनी मेहनत से असंतुष्ट रहेंगे। वृष वालों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मिथुन वालों को निवेश से फायदा होगा। कर्क वाले नई योजनाओं पर काम करेंगे। सिंह वालों को मान-सम्मान मिलेगा। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। आज वास्तविकता में रहना जरूरी होगा।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है। काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार
बदलते रहना आवश्यक होगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज किसी बड़े-बुजुर्ग, गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनसे सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी। अपने दायरे से बाहर निकल नए लोगों से जुड़ने की कोशिश करें। आपको नए मित्र बनाने की अधिक आवश्यकता है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 7
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन एकदम सही है। किसी नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे। सकारात्मकता की वजह से जीवन को नई दिशा देना संभव होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
अधिकारपूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी। काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। किसी की मदद काम आएगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्यार-मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। घर की जिम्मेदारी की चिंता सताएगी।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है। किसी अपने द्वारा आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके रिलेशनशिप को परिवार द्वारा स्वीकारा जाएगा। आज का दिन युवाओं के लिए आनंददायक रहेगा।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दुसरों के मतों का ध्यान रखें। प्रयत्नों द्वारा आप परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे। मेहनत को उचित न्याय मिलेगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 8