सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 20 दिसंबर, सोमवार को मेष राशि वाले लेन-देन में सावधानी रखें। वृष राशि वालों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। मिथुन वालों को खर्चों पर काबू रखना होगा। कर्क वाले अपनी वाणी पर संयम रखें। सिंह वाले नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है। दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे। आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा, इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा मिलना है।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
बढ़ते हुई खर्चों पर काबू करना होगा। आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य को करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें। आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा। आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें। आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें।
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक होगा। आज आप शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आ सकते है सतर्क रहें। अपनों से अच्छा व्यवहार करें।
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
किसी अपने द्वारा आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है। आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें। आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें।
लकी कलर: फिरौजी, लकी नंबर: 7
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
जिन बातों का आप से ताल्लुक नहीं है उनसे दूर ही रहें। आज आप अपने कार्य में निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में जिÞद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। भविष्य के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें। आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4