सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
25 फरवरी, शुक्रवार को मेष राशि वालों का नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि वालों को आज खुशियां मिलेंगी। मिथुन राशि वालों को कुछ काम कठिन लग सकते हैं। कर्क वाले अपना मन शांत रखें। सिंह वालों के अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आप व्यर्थ में बहुत सी चीजों का अफसोस मना सकते हैं। फिर से आपके ऊपर उदासीनता और नकारात्मकता हावी हो रही है। आज नुकसान होने का योग है, नुकसान का ज्यादा दुख ने मनाएं, भरपाई के पूरे योग हैं।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आपको मिल रहे पैसों का निवेश करने की आपकी योजना और बेहतर बनाने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग है। आपकी पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आपके द्वारा शुरू किए कार्य को अंजाम तक पहुंचा पाना आज आपको कठिन लग सकता है। आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जगेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
काम का तनाव बढ़ने की वजह से आप सभी से दूरियां बनाना आज पसंद कर सकते हैं। आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
अपने प्रयासों को जारी रखें। आप को दी गई जिम्मेदारी आप वक्त से पहले पूरी होने की वजह से आपको समाधान प्राप्त होगा। आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार आपको जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। दोस्तों के प्रति आपका लगाव ज्यादा होगा। परिवार से जुड़े प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
ऊपर से आप शांत नजर आ रहे हो, लेकिन मन में आपके सब बातों को लेकर कुछ ना कुछ खलबली मच रही होगी। कार्ड के अनुसार आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आपको भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
अपनी भावनाओं को काबू में रख कर कुछ निर्णय आज आपको लेने होंगे। आज का दिन रोमांस और प्यार मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आपके अंदर काफी बेचैनी बढ़ रही है, लेकिन इस बेचैनी को अभी आपको व्यक्त नहीं करेंगे। आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
जीवन से मौज मस्ती को कम कर अधिक वक्त अपने काम को पूरा करने के लिए लगा सकते हैं। आज अपने आप को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी।
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर फिर से प्राप्त होगा। अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग