सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 26 फरवरी, शनिवार को मेष राशि वालों का नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि वालों की पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। मिथुन राशि किसी बात पर गुस्सा हो सकते हैं। कर्क राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
परिस्थिति की तरफ देखने का नया दृष्टिकोण आपको प्राप्त होगा। आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसान हो जाएगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है। दिन की शुरूआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे। आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा। कार्ड के अनुसार इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा खाना है।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
जिन बातों में आप अधिक कंफर्टेबल हो गए हैं, उन बातों को आप आसानी से छोड़ नहीं पा रहे हैं। आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें। आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
अपने पर काबू रखें। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें। आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है।
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक हो रहा है। आज आपकी शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आसकते है सतर्क रहे। अपने से अच्छा व्यवहार करें।
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
रिलेशनशिप किसी और की वजह से बिगड़ सकता है। आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है। आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
विचारों में चंचलता और क्रिएटिव आइडियाज आने की वजह से किसी एक बात पर ध्यान देना मुश्किल हो सकता है। आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें। आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें।
लकी कलर: फिरोजी, लकी नंबर: 7
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
वैवाहिक बंधन से विभक्त हो रहे लोगों को अपने आपसी सामंजस्य से बातों को सुलझाना होगा। आज आप अपने कार्य निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में अपनी जिÞद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2
साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...
Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल
Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में
Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें
Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग
Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति
Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव
Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन
Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग
Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग
Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम