सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 27 फरवरी, रविवार को मेष राशि वाले रिश्तों में ताजगी का अनुभव करेंगे। वृषभ राशि वालों का दिन तनाव भरा रहेगा। मिथुन राशि वालों को दूसरों की मदद की आवश्यकता होगी। कर्क राशि वाले हेल्थ को लेकर परेशानी का अनुभव करेंगे। सिंह राशि वाले मन को शांत रखें और दोस्तों पर विश्वास करें। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। आपको मिल जाए। पैसों का पूरा आनंद आप उठा पाएंगे। आर्थिक प्रगति की वजह से परिवार के भी दुख दूर हो सकते हैं। आप पर बना कर्ज मिटाने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। भविष्य में आर्थिक स्थिरता पाने के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें।
कॅरियर: व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक होगा।
लव: पार्टनर की जरूरतों पर पैसा खर्च हो सकता है।
हेल्थ : नेचुरोपैथी या नैसर्गिक औषधी से सेहत में सुधार दिखेगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योकि यह आपके सफलता के नए द्वारा खुलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा। पैसों से जुड़ी लेनदेन में संतुलन बनाए रखना आपके लिए थोड़ा तनाव भरा रहेगा लेकिन इस जिम्मेदारी को आपको बखूबी निभा पाएंगे। विदेश में नौकरी या व्यापार संबंधित निर्णय लेते समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल आपके हाथ में जो अवसर उपलब्ध है उसी पर ही ध्यान दें।
कॅरियर: काम और पैसों का निवेश दोनों पर ध्यान देना होगा ।
लव: रिलेशनशिप में आ रहे नकारात्मक बदलाव को अधिक नियंत्रित करके बदलने की कोशिश ना करें।
हेल्थ: खून संबंधित बीमारियों का जल्द से जल्द इलाज करें।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपके द्वारा बनाई हुई हर योजना में कुछ ना कुछ तकलीफ आपको हो सकती है, इसलिए योजना को परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आपके लिए आवश्यक होगा। जिम्मेदारी चाहे परिवार से संबंधित हो या काम से संबंधित, आपके अकेले से पूरी हो पाना आज मुश्किल हो सकता है। दूसरों की मदद लेने की आवश्यकता होगी।
कॅरियर : सोने से संबंधित व्यवहार सतर्कता रखकर करें।
लव : पार्टनर के द्वारा मिले हुए सुझाव की वजह से आपका फायदा हो सकता है।
हेल्थ : अपनी क्षमता से अधिक वक्त काम करना आपके लिए तकलीफ दायक होगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें। आपकी समस्याओं को लेकर आज आप अधिक परेशान रहेंगे, लेकिन समस्या के बारे में सिर्फ विचार ही जारी रहेगा क्या करना है इस बात की क्लेरिटी आने में अभी वक्त लग सकता है। आपकी परेशानी की जड़ तक जाने की कोशिश भी आपको उपाय दे सकती है।
कॅरियर: कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वालों को नया कांटेक्ट मिलने में अभी और वक्त लग सकता है।
लव: आपके और पार्टनर के बीच में चल रहे तनाव को चर्चा करके सुलझाया जा सकता है।
हेल्थ: शरीर में लोह की कमी हो सकती है जिसकी वजह से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो रहा होगा।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आसपास के लोगों परिजनों दोस्तों पर विश्वास रखें। फिलहाल आपके जीवन में हर समस्या की जड़ पैसा है इसलिए आर्थिक प्रगति और स्थिरता लाने के प्रति और जोरों से प्रयत्न करने होंगे। अपने जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे को अधिक खर्च होने से रोक सकते हैं। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको किसी ना किसी का सहयोग जरूर प्राप्त होगा।
कॅरियर :अधिक मेहनत की वजह से काम से जुड़ी कठिन परिस्थिति में भी आपका वर्चस्व होगा।
लव: अविवाहित लोगों को मनचाहा पार्टनर मिलेगा।
हेल्थ: सेहत के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, जो भी हम प्रकृति या समाज से ले रहे हैं उसे किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। यूनिवर्स द्वारा हमें जितना मिलता है वैसे ही वापस देना अपना फर्ज भी है इसलिए दान धर्म पर ध्यान दें। यदि आप किसी की पैसों द्वारा सहायता कर सकते हैं तो अपनी क्षमता अनुसार करें। युवाओं को अपने भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।
कॅरियर: स्टॉक मार्केट में बड़े तौर पर पैसा निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा।
लव: पार्टनर के स्वभाव की वजह से आपके लिए परेशानियां खड़ी हो सकती है ।
हेल्थ: सर्दी और कफ संबंधित तकलीफ होगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
आज अपने पुराने कार्यो के असेसमेंट का है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की आशंका मिले हुए पैसों का निवेश योग्य तरीके से करें वरनाआपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी को दिया उधार वापस आने की अपेक्षा ना होते हुए भी पैसा आपको मिल सकेगा। युवाओं को अपने भविष्य की चिंता सताएगी।
कॅरियर: एग्रीकल्चर से जुड़े लोग फायदा देखने के बावजूद भी मनचाहा पैसा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
लव: परिवार संबंधित निर्णय अपने लाइफ पार्टनर से चर्चा करके ही लें।
हेल्थ: सिर दर्द या माइग्रेन संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। महत्वपूर्ण कामों में औरों द्वारा सहयोग ना मिल पाना आत्मविश्वास पर असर कर सकता है। लेकिन वक्त के साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। छोटी बातों से हार ना माने। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी जो आपकी समस्या को दूर करने के लिए मददगार हो सकता है। पैसों से जुड़ा निर्णय अपनी परिस्थिति का अवलोकन करके ही ले।
कॅरियर: विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप पाना आसान होगा।
लव: रिलेशनशिप से जुड़ी समस्याओं का हल मिलने लगेगा।
हेल्थ : अधिक देर तक एक जगह बैठ कर काम करने की वजह से शरीर में जकड़न महसूस हो सकती है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का निवेश व्यापार में करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नए काम की शुरूआत स्त्री के नाम पर करने से अधिक फायदा होगा। घर और समाज में अपना मान सम्मान बनाए रखने के लिए कही बातों पर अटल रहे और दिए वचन का पालन करने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक निर्णय में सबका एकमत होना मुश्किल हो सकता है।
कॅरियर: कम मेहनत में अधिक पैसा कमाना आपके लिए आसान होगा।
लव: पति-पत्नी में हो रहे वाद विवाद की वजह से बातचीत बंद हो सकती है।
हेल्थ: कान संबंधित समस्याएं तकलीफ देगी।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की आपके कोशिश कामयाब रहेगी। पुराने वाद विवादों को दूर रखकर परिवार के सदस्य एक दूसरे से जुड़े रहेंगे। आपने लिए हुए निर्णय को परिवार द्वारा सहमति आसानी से नहीं मिलेगी। परिवार के बुजुर्गों को अपनी जीद को छोड़कर नए विचारों को अपनाने की आवश्यकता है।
कॅरियर: भागीदारी के व्यापार में फायदा होगा।
लव: पति-पत्नी संतान द्वारा सुख प्राप्त कर सकते हैं।
हेल्थ: स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी तकलीफ होने की वजह से उत्साह में कमी नजर आएगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। और आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो सकता है। आज पैसों का इस्तेमाल संभलकर करना होगा। कीमती चीजों को संभाल कर रखे खो जाने की आशंका। परिवार के बड़े लोगों को अपने से छोटे लोगों के व्यवहार की तरफ ध्यान देना जरूरी होगा, खास करके बच्चे किसके साथ मित्रता निभा रहे हैं इस बात पर।
कॅरियर: परिवार के बच्चों को कम उम्र में अधिक आर्थिक प्रगति मिल सकती है।
लव: एक दूसरे के साथ वक्त बिताना पार्टनर्स में संबंध मधुर बनाए रखेगा।
हेल्थ: सौंदर्य बढ़ाने के लिए पैसा खर्च किया जा सकता है।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं का पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा। परिस्थिति के साथ समझौता कर ले। जीवन के लक्ष्य के प्रति प्रगति देखने के लिए मन में सकारात्मक विचार होना जरूरी होता है जो आपकी निर्णय क्षमता और कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है। इसलिए सकारात्मक सोच पर ध्यान दें। योजना पूरी बनाकर ही आगे बढ़े। कॅरियर: कॅरियर में आर्थिक प्रगति ना देख पाना काम का उत्साह कम करा सकता है।
कॅरियर: उच्च पद पर स्थित अधिकारियों को कठिन निर्णय लेते समय दूसरों की भावनाओं का आदर भी करना होगा।
लव: पार्टनर द्वारा बताई गई बातों की गोपनीयता रखें।
हेल्थ: बदन दर्द सता सकता है।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग