सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 3 मार्च, गुरुवार को मेष राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं। वृषभ राशि वालों को सफलता मिलेगी। मिथुन वालों की मुलाकात पुराने मित्रों से हो सकती है। कर्क वाले किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। किस्मत सिंह राशि वालों का साथ देगी। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास और रचनात्मक से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आप अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। अधिकारपूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें, सफलता मिलेगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में आनंदित माहौल रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर आपको आज प्राप्त होगा।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग आपको आज प्राप्त होगा। मित्रों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपकी नजदिकियां बढ़ने से आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा, जिसका आनंद आप अपने दोस्तों के साथ मना पाएंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
संघर्ष जारी रखें। आपके विचारों द्वारा आप मनचाही वस्तु या परिस्थिति को अपने पक्ष में कर सकते हैं। आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आप व्यर्थ में बहुत सी चीजों का अफसोस मना सकते हैं। आज आपको अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के लिए प्रयत्न करने होंगे। आज नुकसान होने का योग है, नुकसान का ज्यादा दुख ने मानएं, भरपाई के पूरे योग हैं।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आपको मिल रहे पैसों का निवेश करने की आपकी योजना और बेहतर बनाने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। भविष्य बेहतर होगा। आज खुशियों के योग है। आपकी पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आपके द्वारा शुरू किए कार्य को अंजाम तक पहुंचाना आज आपको कठिन लग सकता है। आज आपको किसी पुरानी इच्छा पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
मन को शांत रखें। काम के तनाव से आप सभी से दूरियां बनाना आज पसंद कर सकते हैं। आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आप को दी गई जिम्मेदारी आप वक्त से पहले पूरी होने की वजह से आपको समाधान प्राप्त होगा। आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। अपने प्रयासों को जारी रखें।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
दोस्तों के प्रति आपका लगाव ज्यादा होगा। परिवार से जुड़े प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा। आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार आपको जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5
साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...
Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल
Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में
Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें
Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग
Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति
Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव
Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन
Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग
Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग
Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम