टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

उज्जैन. 7 मार्च, सोमवार को मेष राशि वाले कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। वृषभ राशि वालों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। मिथुन राशि वालों के परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कर्क राशि वालों के काम में बाधा हो सकती है। सिंह राशि वाले बेकार की बातों का वक्त बर्बाद न करें। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
लक्ष्य पाने के लिए आप मेहनत कर रहे हैं, लेकिन सही दिशा नहीं लेने की वजह से तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। कठोर निर्णय लेने का समय है, आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। 
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
विवाह संबंधित बातों में अड़चनें आने की वजह से आपका उत्साह कम हो सकता है। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें। आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा। 
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आपके रिलेशनशिप को परिवार के द्वारा स्वीकार किया जाएगा, जिससे आनंद प्राप्त होगा। कार्ड के अनुसार आज आपके जीवन साथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। 
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी। आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल- पुथल सा लगेगा। दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं। 
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
बेकार की बातों में अपनी शक्ति और वक्त बर्बाद न करें। मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी। 
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
अपने दायरे से बाहर निकलकर नए लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करते रहें। आज किसी बढ़े बुजुर्ग व गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनके सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी। 
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 7

तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
परिस्थिति आज आपके पक्ष में है भी और नहीं भी, इसलिए अधिक रिस्क ना लें। भाग्यवर्धक दिन है। आप जिस भी काम की शुरूआत करेंगे उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपकी राशि में भी जबरदस्त सुधार होगा। 
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 1

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आपको आपके अंदर की सच्चाई और काम के प्रति निष्ठा को बढ़ाना होगा। अपने पुराने कार्यों को रिव्यू करने का दिन है। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचे तो सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला लें। 
लकी कलर: बादामी, लकी नंबर : 10

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपके किसी मित्र द्वारा आपको मार्गदर्शन मिल सकता है। आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बने रहेगी। गले में तकलीफ हो सकती है। 
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
किसी महत्वपूर्ण विषय में आपको फिर से शून्य से शुरूआत करनी होगी। अपनी गलतियों का अवलोकन करें। अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आज अपने भाग्य को न आजमाएं। 
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 3

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
प्रयत्नों द्वारा आप परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे। कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दूसरों के मतों का ध्यान रखें। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 8

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
जीवन में आगे रफ्तार से बढ़ने की आपकी इच्छा बढ़ेगी जिसकी वजह से आप खुद ही खुद पर तनाव बना रहे हैं। आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मक रहेंगे। 
लकी कलर : स्लेटी, लकी नंबर : 8

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम