सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 9 मार्च, बुधवार को मेष राशि वालों की सफलता निश्चित है। वृषभ वाले नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। मिथुन वालों का अनुभव उनके काम आएगा। कर्क वालों का किसी बात को लेकर मन छोटा होगा। सिंह वालों को आज सफलता मिल सकती है। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है। आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9
वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने की वजह से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज टाले। यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आप लोगों से या तो अधिक करीब रहते हैं या फिर अधिक दूर इन बातों में संतुलन बनाना आपके लिए आवश्यक होगा। किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7
कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने व्यक्तित्व के बारे में सजग होकर ध्यान देना होगा। प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे।
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5
कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय आज आप ले सकते हैं। आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5
तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। आत्म विश्वास और रचनात्मक से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आप अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। अधिकार पूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर आपको आज प्राप्त होगा। परिवार में आनंदित माहौल रहेगा। आज पूराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग आपको आज प्राप्त होगा। मित्र की सहायता से फायदा होगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपकी नजदिकियां बढ़ने से आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा, जिसका आनंद आप अपने दोस्तों के साथ मना पाएंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके विचारों द्वारा आप मनचाही वस्तु या परिस्थिति को अपने पक्ष में कर सकते हैं। आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3
साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...
Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल
Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में
Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें
Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग
Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति
Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव
Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन
Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग
Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग
Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम