Apple का 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट 9 सितंबर को होगा। इसमें iPhone 18 सीरीज और Apple Watch Series 12 जैसे नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होने की उम्मीद है। इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

फ्तों से चल रही अफवाहों पर अब ब्रेक लग गया है। Apple ने अपने नए हार्डवेयर लॉन्च इवेंट की तारीख बता दी है। 'सरप्राइज एंड शाइन' टैगलाइन वाला यह स्पेशल इवेंट 9 सितंबर को होगा। हमेशा की तरह, यह इवेंट क्यूपर्टिनो के एप्पल पार्क में बने स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित किया जाएगा। भारतीय समय के हिसाब से इवेंट 9 सितंबर की रात 10:30 बजे शुरू होगा। हालांकि Apple ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max समेत नए आईफोन मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे।

क्या iPhone 18 सीरीज आएगी?

इस बार भी इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Apple का सालाना आईफोन अपडेट ही रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ-साथ कई और नए प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकती है। नए आईफोन्स के अलावा, 9 सितंबर के इवेंट में Apple Watch Series 12 जैसे डिवाइस भी लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, Apple ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इस बार के इवेंट में एक और खास बात

कोविड महामारी के बाद से Apple के ज्यादातर हार्डवेयर लॉन्च इवेंट पहले से रिकॉर्ड किए गए प्रेजेंटेशन होते थे। यहां तक कि एप्पल पार्क में मौजूद मेहमानों को भी रिकॉर्डेड शो ही दिखाया जाता था। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। हो सकता है कि Apple पूरी तरह से लाइव प्रेजेंटेशन पर वापस लौटे, जिसमें कंपनी के अधिकारी स्टेज पर लाइव प्रोडक्ट्स पेश करेंगे।

घर बैठे भी देख सकेंगे इवेंट

जो लोग इवेंट में सीधे शामिल नहीं हो सकते, वे भी इसे घर बैठे लाइव देख सकेंगे। इवेंट को Apple की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। उम्मीद है कि इसे Apple और एंड्रॉयड डिवाइस पर मौजूद Apple TV ऐप के जरिए भी लाइव देखा जा सकेगा।

Apple में लीडरशिप का बड़ा बदलाव

इस लॉन्च इवेंट की एक और खासियत है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब Apple में लीडरशिप लेवल पर एक बड़ा बदलाव हो रहा है। Apple पहले ही ऐलान कर चुका है कि मौजूदा CEO टिम कुक इस साल के अंत में अपना पद छोड़ देंगे। उनकी जगह हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस नए CEO होंगे।

1 सितंबर से नए CEO संभालेंगे पद

जॉन टर्नस 1 सितंबर, 2026 से Apple के CEO का पद संभालेंगे। वहीं, टिम कुक कंपनी में बने रहेंगे। उनकी नई भूमिका बोर्ड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की होगी। Apple के मुताबिक, टिम कुक ग्लोबल पॉलिसी से जुड़े मामलों में कंपनी का प्रतिनिधित्व करने में सक्रिय रहेंगे।