एप्पल ने 26 सितंबर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सेल की घोषणा कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने प्रोडक्ट की खरीद पर निश्चित उपहार देगी। छूट की घोषणा कंपनी ने नहीं की है। 

टेक डेस्कः Apple ने दिवाली सेल की घोषणा कर दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि 26 सितंबर से की आकर्षक ऑफर मिलेंगे। कंपनी ने ऑफर्स का खुलासा नहीं किया है। एप्पल का कहना है कि कुछ सीमित समय के लिए ऑफर दिए जाएंगे। वहीं ग्राहकों को आईफोन की खरीद पर निश्चित उपहार भी मिल सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिछले साल एयरपॉड दिया था गिफ्ट
यह अनुमान है कि Apple iPhone 13 और iPhone 13 मिनी के साथ AirPods भी कंपनी देगी। Apple ने पिछले साल iPhone 12 और इसके मिनी वैरिएंट के साथ AirPods दिए थे। 2020 में iPhone 11 सीरीज की रिलीज के साथ Apple ने उसी हॉलिडे डील की घोषणा की। इसी तरह की पेशकश इस साल भी की जा सकती है।

कीमतों में कटौती का खुलासा अभी नहीं
एप्पल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह आईफोन के फ्लैट रेट में कमी करेगा या नहीं। आईफोन 13 की कीमत हाल ही में आईफोन 14 सीरीज की शुरुआत के बाद से कम कर दी गई थी। इसलिए Apple दामों में कटौती नहीं भी कर सकता है। यह संभवना है कि बैंक के कार्ड से खरीदारी पर छूट मिलेगा। 

आईफोन पर आकर्षक ऑफर
आईफोन 13 को इस सेल में 69,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इच्छुक खरीदारों को यह डिवाइस फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज के दौरान 56,990 रुपये में मिल सकता है। Apple iPads, MacBooks और हेडफोन जैसी वस्तुओं पर छूट मिलेगा या नहीं, इसका भी खुलासा एप्पल ने नहीं किया है। ग्राहकों के लिए एप्पल ने कहा है कि एप्पल के दिए गए छूट को जानने के लिए अभी कुछ और दिन का इंतजार करना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें- Flipkart sale 2022: मोटोरोला से लेकर सैमसंग तक के इन 5 स्मार्टफोन में गजब का मिल रहा है डिस्काउंट, देखें लिस्ट