MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • आपके ब्राउजर में छुपा है खतरा! जानें एक छोटी सी गलती कैसे खाली कर सकता है बैंक अकाउंट

आपके ब्राउजर में छुपा है खतरा! जानें एक छोटी सी गलती कैसे खाली कर सकता है बैंक अकाउंट

Browser Extension Warning Signs: ब्राउजर एक्सटेंशन काम आसान बनाने होते हैं, लेकिन कुछ चुपचाप पासवर्ड, बैंक डिटेल और ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं। ये बिना अलर्ट डेटा चुरा सकते हैं। कई बार एंटीवायरस भी इन्हें पकड़ नहीं पाता है। जानिए कैसे बचें 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 23 2026, 07:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Getty

ब्राउजर एक्सटेंशन आखिर होते क्या हैं?

ब्राउजर एक्सटेंशन छोटे-छोटे टूल होते हैं, जिन्हें लोग अपने क्रोम, Edge या फायरफॉक्स (Firefox) जैसे ब्राउजर में लगाते हैं। इनका मकसद काम आसान करना होता है, जैसे ऐड ब्लॉक करना, फाइल डाउनलोड करना, ग्रामर सुधारना या काम की स्पीड बढ़ाना होता है। समस्या तब शुरू होती है, जब कोई एक्सटेंशन शुरू से ही गलत इरादे से बनाया गया हो या कोई सही एक्सटेंशन अपडेट के बाद खतरनाक बन जाए या उसका मालिक बदल जाए और यूजर को पता भी न चले। एक बार इंस्टॉल होने के बाद एक्सटेंशन आपके ब्राउज़र के अंदर काम करता है और आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी देख सकता है।

27
Image Credit : Getty

मैलिशियस एक्सटेंशन क्या-क्या नुकसान कर सकते हैं?

ये एक्सटेंशन बहुत शांति से काम करते हैं, इसलिए अक्सर पकड़ में नहीं आते। लेकिन अंदर ही अंदर ये आपके टाइप किए गए पासवर्ड पढ़ सकते हैं, कॉपी-पेस्ट किया गया डेटा चुरा सकते हैं, बैंक या ऑफिस वेबसाइट पर छुपा कोड डाल सकते हैं, आपको फर्जी वेबसाइट पर भेज सकते हैं, आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री ट्रैक कर सकते हैं। यही वजह है कि कई बार एंटीवायरस भी इन्हें पकड़ नहीं पाता, क्योंकि ये ब्राउजर के भरोसेमंद सिस्टम के अंदर ही चलते हैं।

Related Articles

Related image1
क्या आपके फ़ोन कॉल्स चोरी हो रहे हैं? जानें कैसे चेक करें
Related image2
फोन चोरी होते ही पहले 15 मिनट में कर लें ये काम, वरना उड़ जाएंगे लाखों!
37
Image Credit : Getty

ऑफिस और कंपनियों के लिए क्यों ज्यादा खतरनाक?

अगर किसी ऑफिस कंप्यूटर में एक भी गलत एक्सटेंशन लग जाए, तो वही सिस्टम पूरे नेटवर्क के लिए एंट्री पॉइंट बन सकता है। मतलब कंपनी का डेटा लीक, लॉगिन डिटेल चोरी, पॉलिसी का उल्लंघन और बड़ा साइबर अटैक। इसलिए एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सिर्फ यूजर को नहीं, पूरे सिस्टम को कंट्रोल में रखना जरूरी है।

47
Image Credit : Getty

ये संकेत दिखें तो तुरंत सतर्क हो जाएं

  • काम से जुड़े बिना एक्सेस मांगना
  • अचानक पॉप-अप और ऐड्स दिखना
  • ब्राउजर स्लो या बार-बार क्रैश होना
  • अनजान वेबसाइट पर रीडायरेक्ट होना
  • डेवलपर की कोई साफ जानकारी न मिलना
  • बहुत ज्यादा फेक जैसे रिव्यू
57
Image Credit : Gemini

एक्सटेंशन डाउनलोड करते समय ये सावधानी जरूर रखें

कोई भी एक्सटेंशन लगाने से पहले खुद से ये सवाल पूछिए, 'क्या वाकई जरूरत है?' ध्यान रखें कि सिर्फ ऑफिशियल ब्राउजर स्टोर से ही डाउनलोड करें, जो परमिशन मांगी जा रही है, उसे ध्यान से पढ़ें, काम से अलग एक्सेस मांगने वाले टूल से दूर रहें, बहुत ज्यादा वादे करने वाले एक्सटेंशन पर भरोसा न करें और जो एक्सटेंशन इस्तेमाल में नहीं है, उसे हटा दें।

67
Image Credit : Getty

ऑफिस यूजर्स और कंपनियां क्या करें?

  • बिना IT की अनुमति कोई एक्सटेंशन न लगाएं
  • सिर्फ जरूरी और वेरिफाइड टूल ही इस्तेमाल करें
  • पर्सनल एक्सटेंशन को ऑफिस सिस्टम में न रखें
  • समय-समय पर एक्सटेंशन की जांच होनी चाहिए
77
Image Credit : Getty

अगर शक हो जाए कि एक्सटेंशन से डिवाइस इनफेक्टेड है तो क्या करें?

  • घबराएं नहीं, लेकिन देर भी न करें।
  • सबसे पहले उस एक्सटेंशन को हटा दें।
  • सभी जरूरी अकाउंट्स के पासवर्ड बदलें।
  • सभी जगह से लॉगआउट करें।
  • पूरा सिस्टम सिक्योरिटी स्कैन कराएं।
  • ब्राउजर की सेटिंग्स चेक करके रीसेट करें।
  • बैंक और ईमेल एक्टिविटी पर नजर रखें।
  • अगर डेटा या पैसे का नुकसान हुआ है, तो 1930 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
तकनीकी खबरें
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kitchen Almirah & Almari Design: कम जगह में ज्यादा स्टोरेज, किचन के लिए अलमारी डिजाइन
Recommended image2
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण ऑनलाइन देखने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?
Recommended image3
Apple iPhone 17e Price: जानें कितनी होगी एप्पल 17e की कीमत? जानें क्या होगा इसमें खास...
Recommended image4
SIM Swap Fraud: एक गलती और मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे बचें
Recommended image5
Valentine Scam Alert! प्यार के नाम पर लग सकता है चूना? ये 5 गलतियां न करें
Related Stories
Recommended image1
क्या आपके फ़ोन कॉल्स चोरी हो रहे हैं? जानें कैसे चेक करें
Recommended image2
फोन चोरी होते ही पहले 15 मिनट में कर लें ये काम, वरना उड़ जाएंगे लाखों!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved