How to Download Free Fire India: फ्री फायर इंडिया 28 अक्टूबर को लॉन्च हो गया है। जानें प्ले-स्टोर पर FFI न दिखने पर कैसे डाउनलोड करें, स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस।
Free Fire India Live Today: दोस्तों, फाइनली वो दिन आ गया जिसका आप सबको सालों से इंतजार था। बुधवार, 28 अक्टूबर को गरेना (Garena) ने ऑफिशियली अपना सबसे चहेता बैटल रॉयल गेम 'फ्री फायर इंडिया' लॉन्च कर दिया है। इस बार गेम सिर्फ वापस नहीं आया है, बल्कि पूरी तरह से 'देसी' अवतार में आया है। लॉन्च के दिन बहुत ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से कई बार गेम प्ले-स्टोर के सर्च में तुरंत नहीं दिखता है। अगर आप सुबह से गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) या ऐप स्टोर (App Store) पर इसे ढूढ़ रहे हैं और गेम नहीं दिख रहा है, तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। जानिए आप इसे कैसे अपने फोन में फटाफट इंस्टॉल कर सकते हैं…
फ्री फायर इंडिया की 2022 के बैन के बाद वापसी
फरवरी 2022 में ओरिजिनल फ्री फायर (Free Fire) बैन हुआ था, तब इसके 4 करोड़ (40 मिलियन) से ज्यादा प्लेयर्स थे। हालांकि Free Fire Max चलता रहा, लेकिन जो मजा असली गेम में था, वो बात अलग ही थी। 2023 में इसके लॉन्च की खबर आई थी, पर मामला टल गया। अब जाकर 28 अक्टूबर 2026 को यह पूरी तैयारी के साथ वापस लौट आया है।
फ्री फायर इंडिया प्ले-स्टोर पर नहीं दिख रहा? ऐसे करें डाउनलोड
- अपने फोन में Google Play Store या Apple App Store खोलें।
- 'Free Fire India' सर्च करने के बजाय, स्टोर में 'Garena International' (डेवलपर का नाम) सर्च करें।
- वहां आपको Garena के सभी गेम्स दिख जाएंगे, जिसमें Free Fire India भी शामिल होगा।
- वहां दिए गए 'Install' बटन पर क्लिक करें और गेम को डाउनलोड होने दें।
- आप चाहें तो Garena Free Fire India के ऑफिशियल इंस्टाग्राम या फेसबुक पेज पर जाकर उनकी बायो में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी गेम डाउनलोड कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। गेम को डाउनलोड और इंस्टॉल करते समय हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर (Google Play Store या Apple App Store) या Garena की ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल सोशल मीडिया लिंक्स का ही इस्तेमाल करें। किसी भी अनजान थर्ड-पार्टी लिंक या अनवेरिफाइड एपीके (APK) फाइल से गेम डाउनलोड करने पर आपके डिवाइस और डेटा को नुकसान पहुंच सकता है।




