Free Netflix Offer: फ्लिपकार्ट पर फ्री Netflix पाने के लिए कितने ऑर्डर करने होंगे? फ्री Netflix ऑफर के तहत कौन-सा Netflix प्लान मिलता है? क्या Flipkart Plus मेंबरशिप के बिना इस ऑफर का फायदा लिया जा सकता है?

अगर आप अक्सर फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट अपने Plus मेंबर्स को फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन देने का ऑफर लेकर आया है। हालांकि इसका फायदा उठाने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लिपकार्ट Plus मेंबर्स को नेटफ्लिक्स मोबाइल ( Netflix Mobile) प्लान मुफ्त में मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को फ्लिपकार्ट पर कम से कम 4 ऑर्डर करने होंगे और हर ऑर्डर की कीमत 299 रुपये या उससे ज्यादा होनी चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फ्री Netflix पाने के लिए क्या करना होगा?

  • सबसे पहले आपका Flipkart Plus मेंबर होना जरूरी है।
  • इसके बाद आपको 299 रुपये या उससे अधिक कीमत के 4 ऑर्डर पूरे करने होंगे।
  • ऑर्डर Flipkart App, Flipkart Minutes या Flipkart Grocery से किए जा सकते हैं।
  • अगर कोई ऑर्डर कैंसिल या रिटर्न कर दिया जाता है, तो उसे इस ऑफर के लिए मान्य नहीं माना जाएगा।
  • कुछ यूजर्स को Flipkart ऐप में "Join Waitlist" का विकल्प भी दिखाई दे रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि यह ऑफर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।

कौन-सा Netflix प्लान मिलेगा?

  • इस ऑफर के तहत यूजर्स को Netflix Mobile प्लान मिलेगा। यह प्लान केवल स्मार्टफोन पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें स्टैंडर्ड वीडियो क्वालिटी मिलती है।
  • इसे स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या बड़ी स्क्रीन पर नहीं चलाया जा सकता।
  • Netflix पर इस प्लान की कीमत 149 रुपये प्रति माह है।

ऑफर क्लेम करना चाहिए या नहीं?

अगर आप पहले से फ्लिपकार्ट पर नियमित शॉपिंग करते हैं और 299 रुपये से ज्यादा के चार ऑर्डर आसानी से पूरे कर सकते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन सिर्फ फ्री नेटफ्लिक्स पाने के लिए जरूरत न होने पर अतिरिक्त खरीदारी करना समझदारी नहीं होगी। क्योंकि Netflix Mobile प्लान की कीमत केवल 149 रुपये है, जिसे सीधे खरीदना कई बार ज्यादा किफायती साबित हो सकता है।

और पढ़ें: स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट मिनी प्रिंटर, 1 मिनट में निकालें ब्लैक एंड व्हाइट और कलर प्रिंट्स

Apple का सबसे पावरफुल iPhone? सामने आए iPhone 18 Pro Max के फीचर्स