iPhone 18 Pro Max Price: एपल ने मोस्ट अवेटेडे फ्लैगशिप फोन आईफोन 18 प्रो मैक्स को लॉन्च कर दिया है। इसमें A20 Pro चिप, 48MP कैमरा, 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 2TB तक स्टोरेज मिलता है। जानें फीचर्स और खासियतें।
Apple ने 9 सितंबर 2026 को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठा दिया। नया Pro Max मॉडल कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और AI पर ज्यादा फोकस्ड है। खास बात यह है कि इसमें Apple का नया A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा कंट्रोल और iPhone की अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ दी गई है। भारत में इसकी प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से और सेलिंग 18 सितंबर से शुरू होगी।
iPhone 18 Pro Max का डिजाइन काफी प्रीमियम है। इसमें 6.9 इंच का बड़ा Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन Black, Silver, Glacier और Burgundy जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसका शुरुआती स्टोरेज 256GB है और यह 2TB तक के ऑप्शन में आता है।
iPhone 18 Pro Max के खास फीचर्स
- 6.9 इंच OLED डिस्प्ले: बड़ा Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है।
- A20 Pro चिप: नया प्रोसेसर तेज परफॉर्मेंस, गेमिंग और AI वर्कलोड के लिए बनाया गया है।
- Next-generation Vapor Chamber: लंबे समय तक यूज के दौरान फोन को बेहतर तरीके से ठंडा रखने में हेल्प करता है।
- 48MP Fusion Main Camera: मेन कैमरे में नया variable aperture दिया गया है।
- बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी: कम रोशनी में फोटो और वीडियो की क्वालिटी बेहतर मिलेगी।
- Pro Camera Controls: यूजर्स को कैमरा सेटिंग्स पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।
- 18MP Center Stage Front Camera: वीडियो कॉल और सेल्फी कैमरा एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नया फ्रंट कैमरा।
- छोटा Dynamic Island: पहले के मुकाबले इसे छोटा और ज्यादा उपयोगी बनाया गया है।
- दमदार बैटरी: iPhone 18 Pro Max में iPhone की सबसे लंबी बैटरी लाइफ मिलती है और यह 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
- फास्ट चार्जिंग: फोन करीब 15 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है, हालांकि इसके लिए compatible adapter की जरूरत होगी।
- Siri AI: नए मॉडल में Apple ने अपने AI फीचर्स पर भी फोकस किया है।
- 256GB से 2TB तक स्टोरेज: ज्यादा फोटो, वीडियो और बड़े ऐप्स रखने वाले यूजर्स के लिए बड़े स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध हैं।
ये भी पढे़ं- iPhone 18 Pro vs Pro Max vs Duo: तीनों नए iPhone में क्या है खास? कीमत और फीचर्स डिटेल
कैमरा सबसे बड़ा अपग्रेड
- iPhone 18 Pro Max का सबसे खास फीचर इसका नया 48MP Fusion Main Camera है। इसमें variable aperture टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे कैमरे में आने वाली प्रकाश को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। इसका फायदा खासतौर पर लो-लाइट फोटो और वीडियो में मिलेगा।
- नए Pro controls की हेल्प से फोटो और वीडियो बनाने वाले यूजर्स को ज्यादा क्रिएटिव कंट्रोल मिलता है। यानी Apple ने इस बार सिर्फ नॉर्मल मोबाइल फोटोग्राफी ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स को भी ध्यान में रखा है।
ये भी पढे़ं- Apple iPhone Duo: पहला Foldable iPhone लॉन्च, भारत में कीमत ₹2.99 लाख से शुरू
बैटरी में बड़ा सुधार
iPhone 18 Pro Max की एक बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। यह मॉडल वीडियो प्लेबैक में 45 घंटे तक चल सकता है। कंपनी इसे iPhone की अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ बता रही है। A20 Pro चिप और बड़ी बैटरी की वजह से गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और दूसरे भारी कामों में बेहतर बैकअप मिलने की उम्मीद है। Apple का दावा है- यह मॉडल पिछले Pro Max की तुलना में ज्यादा वीडियो प्लेबैक टाइम देता है।
किसके लिए खास हो सकता है iPhone 18 Pro Max?
यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जिन्हें बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा, लंबी बैटरी और हाई-एंड परफॉर्मेंस चाहिए। कंटेंट क्रिएटर्स, मोबाइल गेमर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए इसके नए फीचर्स काफी काम के हो सकते हैं। कुल मिलाकर, iPhone 18 Pro Max में Apple ने डिजाइन से ज्यादा परफॉर्मेंस, कैमरा कंट्रोल और बैटरी पर जोर दिया है।
