देसी कंपनी लावा ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Bold N4 Lite भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 8 हजार रुपये से भी कम है और इसके साथ कंपनी घर पर फ्री रिपेयर सर्विस भी दे रही है। जानिए इस फोन में और क्या खास है।
देसी स्मार्टफोन कंपनी लावा (Lava) ने फोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर दी है। कंपनी ने अपनी Bold स्मार्टफोन सीरीज का नया मॉडल Bold N4 Lite भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट फ्रेंडली फोन है, जिसकी कीमत और फीचर्स काफी दमदार हैं।
Bold N4 Lite में क्या है खास?
इस बजट फोन में 6.56-इंच का डिस्प्ले, यूनिसॉक 9863A चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर काम करता है। इसमें 3GB रैम के साथ वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है।
लावा बोल्ड N4 लाइट की कीमत
लावा बोल्ड N4 लाइट के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 8,099 रुपये है। लेकिन शुरुआती ऑफर के तहत यह फोन 7,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी सेल 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से अमेजन पर शुरू होगी। यह फोन दो रंगों- एंपायर गोल्ड और घोस्ट सिल्वर में उपलब्ध होगा।
घर आकर होगी रिपेयरिंग
इस फोन के साथ लावा की 'फ्री सर्विस एट होम' भी मिल रही है। इसका मतलब है कि अगर आपका फोन खराब हो जाता है, तो कंपनी का कर्मचारी आपके घर आकर उसे ठीक करेगा। यह फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर चलता है। लावा का दावा है कि इसमें कोई फालतू के ऐप्स (ब्लोटवेयर) नहीं दिए गए हैं। फोटोग्राफी के लिए लावा बोल्ड N4 लाइट में 8-मेगापिक्सल का AI बैक कैमरा और सेल्फी-वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें सिंगल स्पीकर है। खास बात यह है कि इसे MIL-STD-810H रेटिंग भी मिली है, जो इसे मजबूत बनाती है।
लावा बोल्ड N4 लाइट vs बोल्ड N2 लाइट
अगर इसकी तुलना पुराने मॉडल से करें, तो लावा ने अप्रैल में बोल्ड N2 लाइट लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 7,399 रुपये थी। उसमें 6.75-इंच का HD+ 90Hz डिस्प्ले और यूनिसॉक 9863A चिपसेट था। वह फोन एंड्रॉयड 15 गो पर काम करता था।
