Movie Ticket Discount: आजकल मल्टीप्लेक्स में दो टिकट, पॉपकॉर्न और ड्रिंक मिलाकर बिल आसानी से 1,000 रुपए पार कर जाता है। ऐसे में अगर सिर्फ एक खास ऑफर का फायदा उठा लेते हैं, तो आपको 250 रुपए की फ्लैट छूट मिल जाएगी। जानिए क्या है ऑफर और कब तक वैलिड है। 

Movie Booking Offer: वीकेंड आते ही अगर आपका पहला प्लान मूवी देखने का बनता है, तो ये खबर आपके बड़े काम की है। अब थिएटर में फिल्म देखना थोड़ा सस्ता हो सकता है। अगर आपके पास SBI का खास RuPay Debit Card है, तो आप BookMyShow पर टिकट बुक करते समय सीधे ₹250 तक बचा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इस ऑफर का फायदा सिर्फ मूवी पर ही नहीं, बल्कि कई इवेंट्स और कॉन्सर्ट्स पर भी मिल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हर महीने मिलेगा ₹250 तक का फायदा

ऑफर के तहत यूजर्स को टिकट बुकिंग पर फ्लैट ₹250 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर महीने में एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी अगर आप हर महीने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ फिल्म देखने जाते हैं, तो हर बार अच्छी-खासी बचत हो सकती है। सबसे जरूरी बात ये है कि इस ऑफर का फायदा लेने के लिए कम से कम 2 टिकट बुक करना जरूरी है। अगर आप सिर्फ एक टिकट बुक करेंगे, तो डिस्काउंट लागू नहीं होगा। अगर आपके पास ऑफर्स वाले कार्ड में से कोई कार्ड है, तो टिकट बुकिंग के समय उसी कार्ड से पेमेंट करना होगा।

किन कार्ड्स पर मिलेगा ऑफर?

SBI RuPay Gold Debit Card

SBI RuPay Diamond Debit Card

SBI RuPay Platinum Debit Card

SBI Rhodium Debit Card

ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

  • सबसे पहले BookMyShow या ऐप खोलें।
  • अपनी पसंद की मूवी, शो या इवेंट चुनें।
  • कम से कम 2 टिकट सेलेक्ट करें।
  • पेमेंट पेज पर SBI RuPay कार्ड की डिटेल डालें।
  • कार्ड वैरिफाई होते ही ₹250 का डिस्काउंट अपने आप दिख जाएगा।
  • ध्यान रखें कि यह छूट सिर्फ टिकट प्राइस पर मिलेगी। Convenience Fee और बाकी चार्ज अलग से देने होंगे।

सिर्फ मूवी नहीं, इन चीजों पर भी मिलेगा फायदा

यह ऑफर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। आप इसका इस्तेमाल कई अन्य चीजों पर भी कर सकते हैं। इनमें कॉन्सर्ट्स, स्पोर्ट्स इवेंट, ड्रामा प्ले, एक्टिविटीज और लाइव शोज शामिल हैं। हालांकि, BMS स्ट्रीम और फूड एंड बेवरेज पर यह ऑफर लागू नहीं होगा।

ये शर्तें और वैलिडिटी पहले जान लें

  • ऑफर किसी दूसरे कूपन के साथ क्लब नहीं होगा।
  • टिकट बुक होने के बाद कैंसिल या एक्सचेंज नहीं होगी।
  • ऑफर 31 मार्च 2028 तक वैलिड है।
  • ऑफर महीने में सिर्फ 1 बार मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यह ऑफर संबंधित बैंक, RuPay और BookMyShow की आधिकारिक शर्तों पर आधारित है। ऑफर की वैलिडिटी, डिस्काउंट अमाउंट, कार्ड पात्रता और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं। टिकट बुक करने से पहले ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट पर सभी Terms & Conditions जरूर चेक करें।