Beauty gadgets for women: मेकअप बॉक्स में कौन-से ब्यूटी गैजेट्स रखने चाहिए? फेशियल क्लीनिंग ब्रश के क्या फायदे हैं? क्या फेशियल हेयर रिमूवर दर्द के बिना बाल हटाता है?
खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ महंगी प्रोडक्ट्स न खरीदें बल्कि ऐसे सही मेकअप टूल्स का भी इस्तेमाल करें, जो कम समय में आपको ग्लोइंग लुक दे। मेकअप के दौरान यह छोटे गैजेट्स न सिर्फ समय बचाएंगे बल्कि बेहतरीन रिजल्ट्स भी देंगे। अगर अब तक आपके मेकअप बॉक्स में गैजेट्स नहीं है, तो आप कुछ गैजेट जरूर खरीद कर रख लें। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टेक्नो ब्यूटी गैजेस्ट्स बारे में।

मेकअप ब्रश क्लीनर

मेकअप ब्रश भले ही मेकअप को आसान बनाने का काम करते हैं लेकिन सफाई न रखने पर यह इंफेक्शन भी फैलाते हैं। इलेक्ट्रिक मेकअप ब्रश क्लीनर कुछ ही मिनटों में सारे ब्रश को साफ करके सुखा देता है, जिससे आपका मेकअप हाइजीन बना रहता है। तो ब्यूटी को प्रोफेशनल बनाने के लिए आप मेकअप बॉक्स में यह गैजेट्स रख सकती हैं।
फेशियल क्लीनिंग ब्रश
दिनभर की धूल पसीने और मेकअप के कारण चेहरे में गंदगी जमा हो जाती है। ऑफिस से आने के बाद आप चेहरे को साफ करने के लिए फेशियल क्लीनिंग ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टेक्नोलॉजी की मदद से चलता है और ब्रश स्किन को गहराई से साफ करता है। इससे पोर्स में जमी गंदगी बाहर आ जाती है और तो फेस में फ्रेशनेस फील होती है।
और पढ़ें: कम तेल संग कम दाम में पकेगा भोजन, 5K की शुरुआती कीमत में चुनें 4 एयर फ्रायर
फेशियल हेयर रिमूवर
अगर आप भी 15 से 20 दिन में ब्यूटी पार्लर में फेस हेयर निकलवाने जाती हैं, तो अब आपको इस झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप फैशियल हेयर रिमूवर का इस्तेमाल करें। यह छोटा और सिंपल गैजेट है, जिसकी मदद से आप बिना दर्द के लिप्स, चिन और चेहरे के अन्य हिस्सों के बाल आसानी से हटा सकती हैं। यह इतना छोटा होता है कि आप इसे ऑफिस से लगाकर कहीं पर भी कैरी कर सकती हैं।
इलेक्ट्रिक आईलैश कर्लर
इलेक्ट्रिक आईलैशेस कर्लर पलकों को कर्ल देता है। जिस तरीके से आसानी से बालों को कर्ल किया जा सकता है, उसी तरीके से आईलैश को भी नेचुरल लिफ्ट दिया जा सकता है। इलेक्ट्रिक कर्लर का इस्तेमाल करने से आपकी छोटी आंखें भी बड़ी और खूबसूरत दिखाई देंगी। इसे इस्तेमाल करने से पहले इंस्ट्रक्शंस जरूर पढ़ लें।
और पढ़ें: 2000₹ में फोल्डेबल वॉशिंग मशीन, ट्राय करें सस्ती लॉन्ड्री मशीन
