MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • Semiconductor Chip : फोन से कार तक हर जगह इस्तेमाल, आखिर क्यों है खास जानें यहां

Semiconductor Chip : फोन से कार तक हर जगह इस्तेमाल, आखिर क्यों है खास जानें यहां

Semiconductor chip India: भारत 2025 तक सेमीकंडक्टर चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश को मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप का तोहफा दिया। जानिए इस क्षेत्र की प्रमुख योजनाओं के बारे में।

3 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Aug 15 2025, 11:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का देश को तोहफा
Image Credit : DD News

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का देश को तोहफा

भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया और बताया कि देश सेमीकंडक्टर की दुनिया में आगे बढ़ रहा है। देश में पहले से छह सेमीकंडक्टर यूनिट काम कर रही हैं, जबकि अन्य चार को मंजूरी मिल चुकी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 के आखिर तक ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप बाजार में आ जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
सेमीकंडक्टर चिप क्या होती है?
Image Credit : Pexels

सेमीकंडक्टर चिप क्या होती है?

बता दें, सेमीकंडक्टर चिप के लिए देशों में अक्सर टकराव होता रहता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि सेमीकंडक्टर चिप क्या है। ये सिलिकॉन आधारित एक इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट हैं जिसका इस्तेमाल किसी भी डिवाइस की प्रोसेसिंग और मेमोरी स्टोरेज में किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो जो मेमोरी चिप आप फोन में लगाते हैं, वो इसका एक तरह का प्रकार होती हैं।

37
सेमीकंडक्टर चिप का काम क्या होता है?
Image Credit : Pexels

सेमीकंडक्टर चिप का काम क्या होता है?

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सेमीकंडक्टर चिप छोटी होकर भी बहुत काम की होती है। इसके बिना कोई भी गैजेट काम नहीं कर सकता है। मोबाइल,लैपटॉप से लेकर व्हीकल, डिफेंस और सेटेलाइट सेक्टर में इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

47
सेमीकंडक्टर चिप कौन से देश बनाते हैं?
Image Credit : Pexels

सेमीकंडक्टर चिप कौन से देश बनाते हैं?

  • दुनिया में सबसे ज्यादा सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन ताइवान करता है। इस देश की कंपनी TSMC के पास चिप मार्केट का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है। 
  • दूसरे नंबर पर साउथ कोरिया का नाम आता है, जो मेमोरी चिप का निर्माण करता है। इसमें Samsung, SK hynix जैसी कंपनियों की अहम भूमिका है। 
  • इस क्षेत्र में चीन भी धीरे-धीरे तरक्की कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि चीन सेमीकंडक्टर चिप के कुल उत्पादन का लगभग 15-20 प्रतिशत हिस्सा रखता है।
  • चिप का आविष्कार अमेरिका ने किया था, लेकिन इसका निर्माण आजकल ज्यादातर एशियाई देश कर रहे हैं। ऐसे में अमेरिका भी इस क्षेत्र में लगातार निवेश कर रहा है और इंटेल, माइक्रोन जैसी कंपनियां अहम भूमिका निभा रही हैं। 
  • Kioxia और Renesas जापान की टेक कंपनियां हैं, जो इस क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है। जापान में सेमीकंडक्टर बनाने के कच्चे माल से जुड़ी 100 यूनिट हैं, जो इसे मजबूत बनाती हैं।
57
सेमीकंडक्टर चिप खरीदने वाले देश कौन से है?
Image Credit : Pexels

सेमीकंडक्टर चिप खरीदने वाले देश कौन से है?

लिस्ट में पहला नाम चीन का आता है। जो अपनी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के लिए वैश्विक दुनिया की कुल खरीद का एक तिहाई हिस्सा खरीदता है। जबकि दूसरे नंबर पर अमेरिका आता है।

67
भारत किस देश से सेमीकंडक्टर खरीदता है?
Image Credit : Pexels

भारत किस देश से सेमीकंडक्टर खरीदता है?

भारत अपनी जरूरत के हिसाब से 100 फीसदी सेमीकंडक्टर दूसरे देशों से खरीदता है। जिनमें सबसे बड़ा सप्लायर ताइवान है। इसके बाद चीन, साउथ कोरिया, वियतनाम और मलेशिया का नाम आता है। इससे इतर usimportdata की रिपोर्ट के अनुसार, भारत खुद भी सेमीकंडक्टर एक्सपोर्ट करता है। जहां 2024-25 के दौरान भारत अमेरिका को चिप एक्सपोर्ट करने वाला चौथा देश है, जो अमेरिका के टोटल सेमीकंडक्टर आयात में 7.2% का योगदान देता है।

77
सेमीकंडक्टर चिप के लिए भारत का प्लान
Image Credit : Pexels

सेमीकंडक्टर चिप के लिए भारत का प्लान

भारत का सपना है कि वह सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का ग्लोबल हब बने ताकि इंपोर्ट कम हो और सप्लाई चेन मजबूत हो और घरेलू क्षमता बढ़े। सरकार ने इस क्षेत्र में लगभग 76 हजार करोड़ रुपए "सेमिकॉन इंडिया प्रोग्राम" के तहत जारी किए हैं। अभी तक देश में 10 बड़े सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिल चुकी है, जहां 6 प्लांट्स पर काम जारी है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, HCL-फॉक्सकॉन, माइक्रोन, वेदांता-फॉक्सकॉन और कई ग्लोबल टेक कंपनियां अहम रोल निभा रही है। 2025 के आखिर तक भारत Made in India सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
तकनीकी खबरें
 
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
INDIND
Wed, 14 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IMC 2026: चश्मे से UPI पेमेंट, 1 मिनट में दांतों की जांच! 7 तस्वीरों में 6 चौंकाने वाले इनोवेशन
Recommended image2
कौन हैं ध्रव्य शाह? 19 साल के IIT बॉम्बे ड्रॉपआउट ने कैसे बनाई $3 मिलियन की ‘सुपरमेमोरी’ कंपनी!
Recommended image3
AI और सेमीकंडक्टर क्यों हैं भारत के आर्थिक भविष्य के लिए अहम?
Recommended image4
Free iPhone 17: 1000 लोगों को फ्री मिलेगा आईफोन 17, बिजनेसमैन ने रखी ये सिंपल शर्त
Recommended image5
Oracle Layoffs: सुबह-सुबह आया ईमेल और छिन गई नौकरी! टेक दिग्गज में फिर क्यों शुरू हुई बड़ी छंटनी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved