एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के बाद 1400 टेक कंपनियों ने 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साल 2022 भी टेक सेक्टर के लिए कुछ खास नहीं रहा। ऐसे में नए साल से कई सारी उम्मीदें हैं।
अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब यूट्यूब की तरफ से यह जानकारी दी गई थी कि उसने प्लेटफॉर्म की कम्युनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन के चलते करीब 56 लाख वीडियोज को हटा दिया है। इसके अलावा 73.7 करोड़ से ज्यादा कमेंट्स भी हटाए गए हैं।
टेक न्यूज : साल 2022 खत्म होने को है। इस साल कई सारे स्मार्टफोन (smartphone) बाजार में आए। इनकी कीमत 10 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक रही। साल 2022 में पहली बार वनप्लस (OnePlus) ने 20 हजार की कीमत के आसपास अपना स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसी तरह Oppo, Samsung, Vivo, Realme ने भी अपने कई तरह के स्मार्टफोन अलग-अलग रेंज में लॉन्च किए। आज हम आपको बाजार में मौजूद 20 हजार रुपए की कम कीमत वाले स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपका भी है स्मार्टफोन खरीदने का प्लान तो लिस्ट चेक कर लीजिए..
TRAI ने फेक कॉल्स की परेशानी को खत्म करते हुए सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को एक मेंडेट जारी किया है। इसके मुताबिक, यूजर्स के लिए डीएनडी सर्विस शुरू करने का आदेश दिया गया है। इधर, सरकार ने भी DND सर्विस को काफी आसान बना दिया है।
भारत में iPhone 14 Pro की शुरुआत 1,39,900 रुपए से होती है। देश में आईफोन की प्राइज पर 18 प्रतिशत GST और 22 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगता है। यही कारण है कि इसकी कीमतें ज्यादा हैं। 9 देश ऐसे भी हैं, जहां आईफोन 14 की कीमतें काफी कम हैं।
क्या ट्विटर सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं? 21 दिसंबर को मस्क ने एक tweet करके एक बार फिर सबको हैरानी में डाल दिया है। उन्होंने अंग्रेजी में एक ट्वीट किया। इसमें एक बड़ा खुलासा किया है।
अमेरिका की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ने बताया था कि उसके सब्सक्राइबर्स की संख्या इस साल अप्रैल से जून के बीच करीब 10 लाख घट गई है। इस के बाद नेटफ्लिक्स के अधिकारियों ने कहा था कि कंपनी लॉग-इन और पासवर्ड शेयर करने पर सख्ती करेगी।
TRAI की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक, जियो का मार्केट तेजी से बढ़ा है। आज जियो नंबर वन है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया का मार्केट डाउन हुआ है। वहीं, एयरटेल को भी यूजर्स के मामले में बढ़ोतरी का फायदा हुआ है।
ट्विटर ने एक नया फीचर एड किया है। अब कोई भी कंपनी अपने एम्प्लॉई, संबंधित व्यक्तियों, व्यवसायों और ब्रांडों को अपने अकाउंट से लिंक कर सकती हैं। उस व्यक्ति के अकाउंट में कंपनी की प्रोफाइल फोटो एक स्क्वायर शेप में दिखेगी।
पीआईबी फैक्टचेक यूनिट की रिपोर्ट के बाद तीन यूट्यूब चैनल्स न्यूज हेडलाइन्स, आजतक लाइव और सरकारी अपडेट को बैन किया गया है। जांच-पड़ताल में इनके चैनल्स पोस्ट किए गए सभी वीडियो फर्जी न्यूज वाले निकले जिनको 30 करोड़ से अधिक बार देखा गया था।