टेक कंपनी गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक के साथ ऐपल पे मंथली इंस्टॉलमेंट्स सर्विस का एक वर्जन डेवलप कर रहा है। इसकी मदद से ब्याज के साथ कई महीनों में बड़े लेन-देन को स्पलिट किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है।

टेक डेस्क : iPhone खरीदना अगर आपका सपना है तो अब यह सपना पूरा होने जा रहा है। कंपनी की एक नई सर्विस से आप खाली जेब भी नया आईफोन खरीद सकते हैं। दरअसल, ऐपल इंक की ‘Buy Now, Pay Later’ सर्विस आने वाली है। इसकी इंटरनल टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सर्विस का नाम ऐपल पे लेटर रखा गया है। कंपनी ने इसी हफ्ते अपने रिटेल स्टाफ से संपर्क किया है और उन्हें सर्विस का एक टेस्टिंग वर्जन दिया है। इस सर्विस से दुकानदारों को किस्तों की पेमेंट को स्पलिट की अनुमति मिलेगी। जैसे ही यह सर्विस मार्केट में आती है, कस्टमर महंगे से महंगा आईफोन आसानी से खरीद सकेंगे और किश्तों में पेमेंट कर सकेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब तक आएगी ऐपल की ‘Buy Now, Pay Later’ सर्विस

बता दें कि ऐपल ने पहले कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए टेस्टिंग शुरू की थी। पिछले साल जून में इस सर्विस को लेकर कंपनी ने अनाउंस किया था। सितंबर, 2022 में ios 16 के साथ इसे रिलीज करने की प्लानिंग थी लेकिन टेक्निकल समस्याओं की वजह से सर्विस स्टार्ट नहीं हो पाई। अब 2023 में यह सर्विस शुरू हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल की यह सर्विस नए फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म पर चलेगी, जिसे कंपनी ने इन-हाउस डिजाइन किया है।

ऐपल की स्ट्रैटजी

कहा जा रहा है कि इस सर्विस के जरिए ऐपल तेजी से बढ़ते वित्तीय बाजार में जाने की स्ट्रैटजी बना रही है। पिछले फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की तरह ही कंपनी ने इस बार भी रोलआउट रणनीति का इस्तेमाल कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में इसने सार्वजनिक शुरुआत से करीब एक महीने पहले रिटेल कर्मचारियों को ऐपल कार्ड क्रेडिट कार्ड पेश किया गया था।

इस तरह होगा मंथली पेमेंट

दरअसस टेक दिग्गज गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक के साथ ऐपल पे मंथली इंस्टॉलमेंट्स सर्विस का एक वर्जन डेवलप कर रहा है। इसकी मदद से ब्याज के साथ कई महीनों में बड़े लेन-देन को स्पलिट किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। ऐपल पे लेटर लॉन्च करने के लिए ऐपल फाइनेंसिंग LLC नाम की एक सहायक कंपनी की स्थापना की है। जो क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी के पार्टनर्स को उधार को हैंडल करने की परमिशन देता है। ऐपल के यूएस में ही करीब 270 स्टोर हैं। देशभर में कंपनी के 80,000 से ज्यादा कर्मचारी है। यह संख्या कंपनी को बड़ी आबादी के साथ सुविधा से टेस्टिंग करने में मदद देती है।

इसे भी पढ़ें

OnePlus Pad : 11 इंच स्क्रीन, 12GB रैम और 9510 mAh की बैटरी, जानें वनप्लस के पहले एंड्रॉइड टैब की 5 खूबियां

इजराइल में मिलता है सबसे सस्ता मोबाइल डेटा, 1GB की कीमत मात्र 3.30 रुपए, जानें भारत समेत अन्य देशों का हाल