Vodafone Idea अब एक नए ब्रांड नाम से जाना जाएगा। इसे VI (वी) कहा जाएगा। कंपनी ने एक इवेंट के दौरान नए ब्रांड नाम और लोगो के बारे में घोषणा की है। 

टेक डेस्क। Vodafone Idea अब एक नए ब्रांड नाम से जाना जाएगा। इसे VI (वी) कहा जाएगा। कंपनी ने एक इवेंट के दौरान नए ब्रांड नाम और लोगो के बारे में घोषणा की है। भारत में मर्जर के बाद दोनों कंपनियां अपने-अपने नाम से काम कर रही थीं, लेकिन अब इसमें बदलाव होगा। नए नाम में V वोडाफोन के लिए और I आइडिया के लिए आया है। वोडाफोन का पहले नाम हच (Hutch) था। वहीं, आइडिया को भी आइडिया सेल्युलर के नाम से जाना जाता था। वोडाफोन मैक्स टच के नाम से भी अपनी ब्रांडिंग कर चुकी है। आइडिया सेल्युलर के साथ मर्जर के बाद कंपनी को वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के नाम से जाना गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहा कंपनी ने स्टेटमेंट में
कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि VI फ्यूचर रेडी है। अब इसी एक ब्रांड नाम के तहत दोनों कंपनियां बिजनेस करेंगी। कंपनी ने कहा है कि 4G के साथ साथ कंपनी के पास 5G रेडी टेक्नोलॉजी भी है। कंपनी ने दावा किया है कि मर्जर के बाद से देश भर में 4G की कवरेज डबल हो गई है। कंपनी ने इस दौरान नए प्लान का तो ऐलान नहीं किया है। कंपनी के सीईओ ने इस दौरान कहा है कि कंपनी नेटवर्क टेक्नोलॉजी में निवेश करना जारी रखेगी। 

बढ़ सकती है टैरिफ की कीमतें
इस बदलाव के साथ कंपनी की टैरिफ दर में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि जिन यूजर्स के पास वोडाफोन या आइडिया का सिम है, वे वही सिम यूज करते रहेंगे। मोबाइल नंबर और प्लान में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। 

MyVodafone ऐप हुआ VI ऐप
गूगल स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर MyVodafone ऐप का नाम बदल गया है और अब ये Vi App के नाम से है। वोडाफोन यूजर्स को ऐप अपडेट करना होगा। हैपी सरप्राइज के तहत इस ऐप में प्राइज भी जीतने का ऑफर दिया गया है। 

क्या कहा सीईओ ने
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के सीईओ रविंद्र टक्कर ने कहा है कि वोडाफोन आइडिया दो साल पहले मर्ज्ड एंटिटी के तौर पर स्थापित किए गए थे। तब से अब तक दोनों बड़े नेटवर्क को एक करने का काम चल रहा था। अब इसे VI ब्रांड नेम से पेश किया गया है।