शाओमी ने मार्केट में एक स्मार्ट सनग्लास लाया है। इस सनग्लास में आपको कई फीचर मिलेंगे। इसे फिलहाल चीन में 3 अगस्त से बिक्री के लिए उतारा जाएगा। भारतीय बाजार में इसकी बिक्री की कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। 

बिजनेस डेस्कः स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने मार्केट में स्मार्ट सनग्लास (चश्मा) लाया है। Xiaomi Mijia को कंपनी की वेबसाइट XiaomiYouPin पर लिस्ट कर दिया गया है। इसकी बिक्री 3 अगस्त से शुरू की जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Mijia में 50 मेगापिक्सल का कैमरा लगा होगा। इसके साथ वाइड एंगल का सपोर्ट भी कैमरे में मिलेगा। इस चश्मे में एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी लगा होगा। इससे आपको ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। यह स्मार्ट सनग्लास Xiaomi Mijia काफी कम भार का होगा। इसका वजन 100 ग्राम होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Xiaomi Mijia की कुछ खासियतें
Xiaomi Mijia के साथ 5x ऑप्टिकल जूम और 15x हाइब्रिड जूम मिलेगा। इसकी कीमत भारतीय रुपए के मुताबिक 31,500 रुपए होगी। लेकिन चीन में Xiaomi Mijia ग्लास की कीमत 2,699 चीनी युआन होगा। भारतीय ग्राहकों को इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी एवेलेबलिटी के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है। 

रियल टाइम में वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधा
शाओमी के इस स्मार्ट सनग्लास से यूजर्स को एक बेहद ही खास एक्सपीरियेंस मिलेगा। यूजर्स रियल टाइम में वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसमें बैकट्रैकिंग फीचर भी है। Xiaomi Mijia को स्मार्टफोन के साथ आप आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर इसे स्मार्ट बनाता है। इस चश्मे में आपको ऑग्युमेंट रियलिटी (AR) का सपोर्ट भी मिलेगा। एक खास बात यह भी कि यह सनग्लास रियल टाइम में अंग्रेजी से चाइनीज के बीच अनुवाद कर सकता है। Xiaomi Mijia के लिए समय-समय पर अपडेट भी जारी किया जाएगा। 

100 मिनट तक लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता
Xiaomi Mijia में सोनी माइक्रो OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है जो कि ऑप्टिकल प्रिज्म फ्री है। इसकी ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। इस कारण धूप का भी इस पर असर नहीं होगा। इसकी ब्लू लाइट बेहतरीन है। इसके लिए सनग्लास को Rheinland का सर्टिफिकेशन भी मिला है। Xiaomi Mijia में 3 जीबी रैम मिलेगा। इसके साथ ही 32 जीबी का स्टोरेज भी मिलेगा। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई के अलावा ब्लूटूथ 5.0 और 10,200mAh की बैटरी भी मिलेगी। इसके साथ ही 10W की चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें मिलता है। इस सनग्लास से लोग 100 मिनट तक लगातार वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है पैन कार्ड के 10 नंबर का मतलब? जानकर दंग रह जाएंगे आप