असम और बंगाल में आज तीसरे चरण के लिए मतदान हुआ। असम में इस चरण में 40 सीटों पर 82.29% मतदान हुआ। वहीं, प बंगाल में 31 सीटों पर 77.68% वोटिंग हुई। इससे पहले बंगाल में दोनों चरणों में 80% से अधिक मतदान हुआ था। 126 सीटों वाले असम में यह आखिरी चरण था। यहां 40 सीटों पर 337 प्रत्याशी मैदान में हैं।