भारत संयुक्त राष्ट्र के अहम अंग इकनॉमिक एंड सोशल कांउसिल में चुना गया है। ये यूएन के 6 प्रमुख हिस्सों में से एक है। भारत साल 2022 से 2024 तक के लिए चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने इसमें चुने जाने के लिए सभी को धन्यवाद कहा।