आज (12 नवंबर, शुक्रवार) कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन गोपाष्टमी (Gopashtami 2021) का पर्व मनाया जाता है। ये भगवान कृष्ण और गोपियों से जुड़ा त्योहार है। जो मथुरा, वृंदावन ब्रज और अन्य जगहों पर खासतौर से मनाया जाता है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी ये पर्व मनाए जाने की परंपरा है।