उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का औपचारिक शुभारम्भ के अवसर पर कहा- 'विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी'।
CM पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा एवं समस्त आयामों के सुदृढीकरण हेतु प्रचार प्रसार एवं रेस्क्यू मोबाइल वैनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ीकैंट में वन विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 892 वन आरक्षी तथा 104 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'गांव चलो अभियान' के अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा (वि.ख. लोहाघाट) दौरे पर गुमदेश की क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ में अयोजित 'दीदी-बैंणा' नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल ₹ 217.28 करोड़ की कुल 65 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गांधी पार्क रूद्रपुर में आयोजित नारी शक्ति वन्दन महोत्सव और सरस मेले का शुभारम्भ किया। इस दौरान रूद्रपुर में आयोजित रोड शो में उमड़ा जनसैलाब।