दिल्ली सहित उत्तर भारत में भारी बारिश से बाढ़ के कारण आई तबाही के बीच अब झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, यूपी, गुजरात और राजस्थान में भी भारी बारिश हाहाकार मचा सकती है।
पूरे विश्व के लिए आध्यात्मिक पर्यटन के केंद्र बोधगया के लोगों को पीने के लिए शुद्ध प्यूरीफाईड गंगा जल मिलने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा अगले हफ्ते अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हर घर गंगाजल’ को बोधगया में सफलतापूर्वक लागू किया जाएगा।
बिहार में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल में भारी बारिश के चलते गंडक नदी उफान पर है। गंडक नदी में तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाल्मीकिनगर में गंडक बैराज के सभी फाटक खोल दिए गए हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पांच लाख से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया है। 1342 कम्युनिटी किचन चल रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों को अपना घरबार छोड़कर रिलीफ़ कैंपों में जाना पड़ा। मुश्किल यह है कि कई सालों से बार-बार हो रहा है।
बिहार में उफनाती नदियों ने कहर ढा दिया है। बाढ़ से करीब 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं करीब एक लाख परिवारों को बाढ़ से घर छोड़ना पड़ा है। बाढ़ की तबाही का सबसे खौफनाक मंजर बैकुंठपुर के चिउतहा में देखने को मिल रहा है जहां पक्की सड़कें बाढ़ में बुरी तरह ध्वस्त हो गयी हैं
मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते असम और बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। रविवार को असम में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। इस आपदा से राज्य में अब तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है।
पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन विभाग को सूचना दी गई है। जहाां से कर्मचारी आकर मगरमच्छ को लेकर चले गए।
बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने करने के लिए एक 9 साल की बच्ची सामने आई है। जिसकी तारीफ सोशल मीडिया पर हर कोई कर रहा है। मासूम ने अपनी गुल्लक फोड़कर उसमे से 11 हजार रुपए निकालकर पीड़ितों को दे दिए।
बिहार में बाढ़ का कहर लगातार 6वें दिन भी जारी है। यहां अब तक बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 42 लोग जान गंवा चुके हैं। भागलपुर में गंगा तेजी से ऊपर आ रही है। वहीं, पटना में सिर्फ 1 फीट पानी कम हुआ है। यहां 6 लाख लोग अभी भी घरों में कैद हैं। एनडीआरएफ ने बुधवार को बताया कि 10 हजार लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।
बिहार के कई जिलों में घरों की दीवार ढह जाने से काफी लोगों की जान चली गई।