हर व्यक्ति के मस्तक पर कई लकीरें होती हैं। दिखने में ये रेखाएं भले ही साधारण लगे, लेकिन ये किसी की भी किस्मत बदलने की ताकत रखती हैं। समुद्र शास्त्र में इन रेखाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है।
समुद्र शास्त्र के अनुसार, ललाट की बात करें तो प्राचीन मुनियों ने ललाट पर सात प्रकार की रेखाएं बताई हैं। ये सात रेखाएं राहू-केतु को छोड़कर बाकी सातों ग्रहों की होती हैं।