भारती राजा डिंडीगुल जिले के नाथम के पास पुडुपट्टी के रहने वाला था। उसने कैटरिंग की पढ़ाई की थी और सिरुमलाई के एक प्राइवेट होटल में काम करता था।  

चेन्नई. तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में 21 साल के लड़की की हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़का 20 साल की परमेश्वरी से प्यार करता था। जब उसे पता चला कि लड़की की शादी तय हो गई है तो वह उसके घर ही पहुंच गया। इसके बाद लड़की के घरवालों ने लड़के को खूब पीटा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों पांच साल से करते थे प्यार
भारती राजा डिंडीगुल जिले के नाथम के पास पुडुपट्टी के रहने वाला था। उसने कैटरिंग की पढ़ाई की थी और सिरुमलाई के एक प्राइवेट होटल में काम करता था।

भारती राजा को तमिलनाडु के मुंगिलपट्टी के मुलई नगर की 20 साल की परमेश्वरी नाम की लड़की से प्यार हो गया था। दोनों पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थे।

लड़की की शादी कहीं और तय कर दी
जब लड़की परमेश्वरी के परिवार को भारती राजा के साथ प्यार के बारे में पता चला तो घरवालों ने परमेश्वरी की शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद जब परमेश्वरी ने भारती राजा को अपनी शादी के बारे में बताया तो वह अपने दो दोस्तों के साथ लड़की के घर पहुंच गया।

लड़के को घर पर देख गुस्साए गए परिजन
भारती राज को घर के सामने देखकर परमेश्वरी के माता-पिता, भाई मलाइचामी और रिश्तेदार गुस्सा गए। उनकी भारती राजा के साथ बहस शुरू हो गई। 

गुस्से में लड़की के भाई मलाइचामी ने एक पत्थर से भारती राज को मारा, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। 

चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
घटना की खबर मिलते ही नाथम पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। भारती राजा के पिता सेतुराजन ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को धोखे से बुलाया गया फिर पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने परमेश्वरी के माता-पिता, भाई सहित 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है।