कोरोना महामारी के बीच दुनिया में विभिन्न देश अपने नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन लगा रहे हैं। वैक्सीन की दो डोज दी जा रही है। लेकिन इटली में एक 23 साल की लड़की को गलती से फाइजर की 6 डोज लगा दी गई। जब पता चला कि लड़की को फाइजर की 6 डोज लगा दी गई है तो आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के बीच दुनिया में विभिन्न देश अपने नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन लगा रहे हैं। वैक्सीन की दो डोज दी जा रही है। लेकिन इटली में एक 23 साल की लड़की को गलती से फाइजर की 6 डोज लगा दी गई। जब पता चला कि लड़की को फाइजर की 6 डोज लगा दी गई है तो आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हॉस्पिटल में निगरानी में रखा गया
लड़की को 6 डोज लगने के बाद उसे तुरन्त हॉस्पिटल में भर्ती कराकर निगरानी में रखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये अपने तरह का पहला केस था, जहां वैक्सीन की इतनी डोज किसी एक ही व्यक्ति को दी गई हो। 

खबरों के मुताबिक, लड़की को रविवार को इटली के टस्कनी के नोआ हॉस्पीटल में वैक्सीन लगाई गई थी। हॉस्पिटल के अधिकारियों के अनुसार, मरीज की स्वास्थ्य ठीक है। उसे 24 घंटे कड़ी निगरानी में रखा गया और सोमवार को छुट्टी दे दी गई।

अब जान लीजिए की ये गलती कैसे हुई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेल्थ वर्कर ने गलती से पूरी वैक्सीन को सिरिंज के जरिए एक बोतल में भर दिया था। बोतल में कुल वैक्सीन की 6 डोज थी। महिला को वैक्सीन डोज देने के बाद हेल्थ वर्कर को अपनी गलती का एहसास हुआ। हॉस्पिटल के अधिकारियों ने कहा कि हेल्थ वर्कर ने पांच खाली सिरिंजों को देखा और तब उसे पता चला कि उससे क्या गलती हुई है। इसके बाद उसने इस बात की खबर डॉक्टर को दी। 

इटली में हेल्थ वर्कर्स के लिए वैक्सीनेशन 
इटली में सरकार ने हेल्थ वर्कर्स, रोगियों के लिए वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ये भी तय किया गया कि वैक्सीन लगवाने से इनकार करने पर हेल्थ वर्कर को वहां तैनात किया जाएगा, जहां वो रोगियों के डायरेक्ट संपर्क में न आए।