बता दें कि ये बच्ची हरियाणा के पंचकुला की 8 साल की अर्शिया गोस्वामी है, जो अपनी वेटलिफ्टिंग से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क. सोशल मीडिया पर हरियाणा की एक छह साल की बच्ची का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नन्हीं बच्ची हैवी वेट उठाती नजर आती है। रिपोर्ट्स में पता चला कि ये बच्ची हरियाणा की है और इसकी उम्र महज 8 साल है। इतनी सी उम्र में इस बच्ची ने जो कारनामा कर दिखाया उसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है।

8 साल की उम्र में 60kg से वेट लिफ्टिंग

बता दें कि ये बच्ची हरियाणा के पंचकुला की 8 साल की अर्शिया गोस्वामी है, जो अपनी वेटलिफ्टिंग से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अर्शिया का वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे 60 का वजन बेहद आसानी से उठाती नजर आ रही हैं। अर्शिया के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब पसंद किया और लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो…

 

View post on Instagram
 

 

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…