सबसे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उम्र 20 साल की है। उसके सिर, छाती और हाथ में चोटें आईं हैं। उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। दूसरे व्यक्ति के कलाई और हाथ में चोट है।  

ऑस्ट्रेलिया. क्वींसलैंड में एक मगरमच्छ ने दो सैनिकों पर हमला कर दिया। एक के सिर, छाती और हाथ में गंभीर चोट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की जान बच गई है, लेकिन अभी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना शुक्रवार की है, जब दोनों सैनिक पानी में तैर रहे थे, तभी मगरमच्छ ने हमला किया। दोनों सैनिक भी मगरमच्छ से भिड़ गए। वे कभी मगरमच्छ के जबड़े पर मारते तो कभी पीठ पर। आखिर में दोनों पानी से जिंदा बचकर निकल आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक सैनिक की हालत गंभीर है
एम्बुलेंस सर्विस के मुताबिक, सबसे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उम्र 20 साल की है। उसके सिर, छाती और हाथ में चोटें आईं हैं। उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। दूसरे व्यक्ति के कलाई और हाथ में चोट है। लेकिन उसकी स्थिति स्थिर है। 

पहले सेना के जहाज पर हुआ इलाज
दोनों सैनिकों का सबसे पहले सेना के एक जहाज पर ही इलाज किय गया। फिर उन्हें रॉयल फ्लाइंग डॉक्टर्स के जरिए केर्न्स ले जाया गया। हमला पोर्टलैंड रोड के कम्युनिटी से करीब एक किलोमीटर दूर केप यॉर्क प्रायद्वीप के पास हुआ।

रक्षा विभाग ने कहा कि दोनों सेना के जवान हैं, लेकिन यह खुलासा नहीं किया है कि हमला होने पर वे ड्यूटी पर थे या नहीं। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान दोनों सैनिकों को उपचार देना है। उनके परिवार को खबर दे दी गई है। घटना की जांच चल रही है। 

लॉकहार्ट नदी के मेयर वेन बुचर ने कहा कि जहां दोनों सैनिक तैरने गए थे वह मगरमच्छों का अड्डा है। ये स्थानीय लोगों के साथ-साथ उन्हें भी पता रहा होगा। इसके बाद भी उन्होंने ऐसा किया।

ये भी पढ़ें

हाथ में एके 47 लिए महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने फोटो जारी कर बताई पूरी कहानी

एक एक सांस के लिए लड़ रहा हूं, वैक्सीन न लगवाकर बड़ी गलती की, अब पछता रहा...ऐसा है कोविड मरीज का खास मैसेज