सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने सिर के बाल खुद ही काट रहा है। कंघी और कैंची इतने सधे हुए तरीके से स्पीड में चल रही है, मानों कोई नाई उसके बाल काट रहा है या वह खुद किसी और के बाल काट रहा है। 

नई दिल्ली। यह शख्स आत्मनिर्भर भारत की मिसाल है। अपने बाल खुद ही किसी प्रोफेशनल हेयरड्रेसर की तरह काट लेता है। कई लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान जब लॉकडाउन लगा था, तब अपने बाल खुद ही काटे थे। हालांकि, वह बस काम चलाऊ होता था। लॉकडाउन हटा और सैलून खुले तब भी बहुत से लोग संक्रमण के खतरे की वजह से बाहर निकलने और सैलून में जाकर बाल कटवाने से बच रहे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकात है कि कैसे एक शख्स अपने बाल बिल्कुल सटीक तरीके से काट रहा है। उसकी स्पीड देखकर लग ही नहीं रहा कि वह खुद के बाल वह भी पीछे के इतनी तेजी से काट रहा है। इस वीडियो फिलहाल 22 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। 

View post on Instagram

पहली बार में भ्रम होता है कि वह अपने बाल खुद काट रहा या कोई दूसरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स किसी सैलून में पूरी तैयारी से बैठा है। वैसे ही, जैसे दूसरे आम लोग बाल या दाढ़ी कटवाने के लिए शीशे के सामने कुर्सी पर बैठते हैं। इसमें शख्स तेजी से अपने पीछे के बाल काट रहा है। पहली बार में लगता है कि यह कोई भ्रम है और उसके बाल कोई और काट रहा है, मगर ध्यान से देखने पर नजर आता है कि शख्स खुद ही अपने बाल काट रहा है। 

टैलेंट देखकर हर कोई हैरान 
वीडियो में इस शख्स का टैलेंट देखने के बाद सभी हैरान हैं। यूजर्स का कहना है कि बंदा अपने काम में न सिर्फ परफेक्ट है बल्कि, एक्सपर्ट भी। लोग दंग हैं कि कोई शख्स अपने बाल इतने सटीक तरीके से कैसे काट सकता है। वह भी सामने का तो ठीक है मगर साइड और पीछे का बाल काटना बेहद मुश्किल होता है। वह काम भी यह बिल्कुल अच्छे तरीके से कर रहा है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

कमाई के चौंकाने वाले तरीके: ब्रेस्ट का पसीना बेचकर ये महिला हर महीने कमा रही करोड़ों

अजीबो-गरीब रस्म: विदाई से पहले पिता करता है यह काम, तब बेटी को भेजता है ससुराल

बाराती आ चुके थे, नाच-गाना, नाश्ता सब हो गया, तभी खबर मिली दुल्हन तो मां बन चुकी है... 

सुहागरात पर बत्ती जाने से परेशान दूल्हा छत पर गया, यहीं उससे हो गई भारी गलती, जानें कमरे में क्या हुआ