सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे ने दुल्हन के पैर छू लिए। दोनों की मुलाकात बस में हुई थी। 

नई दिल्ली। एक लड़का और लड़की यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। घर से यूनिवर्सिटी तक दोनों बस में जाते थे। दोनों को अक्सर एक ही सीट मिलती थी। अगल-बगल बैठकर वे यूनिवर्सिटी जाते, पढ़ाई करते। यह लगभग रोज का सिलसिला बन गया था और ऐसा करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़के का नाम अर्नव और लड़की का नाम दिति गोराडिया रॉय है। अर्नव और दिति की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी। दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा समय गुजारने लगे। इसके बाद एक दिन अर्नव दिति को शादी के लिए प्रपोज कर देता है। दिति को भी अर्नव पसंद था, उसने तुरंत हां कर दी। 

View post on Instagram

इसके बाद दिति और अर्नव के परिवार मिलते हैं। शादी की बात आगे बढ़ती है और मंजूरी के बाद तैयारियां शुरू हो जाती हैं। यहां तक तो सब ठीक था। नॉर्मल था, इसलिए ऐसी चर्चा वाली कोई बात नहीं थी। मगर शादी वाले दिन अर्नव ने ऐसा कुछ दिया, जिससे यह शादी सुर्खियों में आ गई। अर्नव ने दिति के साथ ऐसा कुछ किया, जो लोगों के दिल को छू गई। 

View post on Instagram

दरअसल, शादी की रस्में पूरी होने के बाद अर्नव ने दिति के पैर छू लिए। इसके बाद तो वहां मौजूद सभी लोग यह देखकर हैरान रह गए। दिति के अनुसार, खुद पंडित जी को यह बात अच्छी नहीं लगी। वे अर्नव की इस हरकत से खुश नहीं थे, मगर बाद में उन्होंने मुझसे कहा कि तुम भाग्यशाली हो, जिसे ऐसा लड़का मिला। सोशल मीडिया पर दिति और अर्नव की दिलचस्प लव स्टोरी और शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

इस मंदिर में भगवान को लड्डू-पेड़ा या मिसरी-किशमिश नहीं, लगता है जंकफूड का भोग

सैंकड़ों फुट ऊंचाई पर दंपती बना रहा था अश्लील वीडियो, दूर बैठा शख्स टेलिस्कोप से यह देख रहा था तभी...