क्रोएशिया से छुट्टियां मनाकर वापस अपने देश लौटी एक महिला ने जब घर पहुंचकर सूटकेस खोला, तो दंग रह गई। उसके सूटकेस में एक या दो नहीं बल्कि, 18 बिच्छु थे, जिनमें एक मां थी और 17 उसके बच्चे। 

ट्रेंडिंग डेस्क। आस्ट्रिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला अपनी छुट्टियां मनाने क्रोएशिया गई थी। वहां से जब से लौटी है, उसे अपनी जान का डर सता रहा है। दरअसल, वहां से आने के बाद उसके सूटकेस में एक या दो नहीं बल्कि, 18 बिच्छू मिले। उसके सूटकेस और बिच्छुओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने बताया कि जब बीते शनिवार को नटर्नबेक से लौटी, तब उसने अपना सूटकेस खोला। इसमें एक मादा बिच्छु और 17 छोटे बिच्छु थे। संभवत: यह एक पूरा परिवार है, जिसमें एक मां और 17 उसके बच्चे। एनिमल रेस्क्यू सर्विस से जुड़े टियरहिल्प गुसेंटल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बताया, हमसे नटर्नबेक से लौटी एक महिला ने संपर्क किया, क्योंकि महिला क्रोएशिया से लौटी थी उसके साथ लगेज में कुछ जीव भी आ गए थे। 

गुसेंटल ने बताया, सामान ने मादा बिच्छु और उसके बच्चे थे। हमने किसी तरह जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिलहाल बच्चों के बड़े होने तक हम उनकी देखभाल कर रहे हैं। चूंकि वे क्रोएशिया से सफर करके यहां तक आए हैं, ऐसे में संभवत: उन्हें उनके मूल देश में भेजा जा सकता है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले तीन और लोग क्रोएशिया से छुट्टियां मनाकर लौटे तथा घर आने के बाद ये शिकायत की।

दो हजार में 30 से 40 प्रजाति ही बेहद जहरीली, जो इंसान को मार सके
लिंज नाम की महिला पिछले महीने क्रोएशिया से छुट्टी मनाकर लौटी तो उसके सूटकेस में भी ये जानवर मिले। बता दें कि बिच्छु अरचिंडा मूल का प्राणी है और मकड़ी, घुन तथा टिक्स से इसका करीबी नाता है। बिच्छुओं की लगभग दो हजार प्रजातियां होती हैं, मगर केवल 30 से 40 प्रजातियां ही ऐसी होती हैं, जिनमें इतना जहर होता है कि उनके काटने से इंसान मर जाएं।

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग