एक ब्वायफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देकर दूसरी लड़की से चैट करता रहा। उसे डेट भी करता और हजारों-लाखों रुपए खर्च भी कर दिए। एक दिन बात गर्लफ्रेंड को पता चली, जानिए उसने क्या हश्र किया।

नई दिल्ली। Men Will Be Men (मेन विल बी मेन)। कितना भी दे दो, कर दो, मगर डिमांड है कि खत्म ही नहीं होती। एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देता रहा। उसे डेट पर ले जाने की जगह दूसरी लड़की को ले जाता। गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने की जगह उस लड़की को देता। एक दिन यह बात संयोग से उसकी गर्लफ्रेंड को पता चल गई। इसके बाद तो युवक की शामत ही आनी थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह मामला एक मशहूर फुटबॉल प्लेयर का है और ब्रिटेन का रहने वाला है। इस बंदे का नाम उजागर नहीं किया गया है। इस मामले का खुलासा द सन ने अपनी रिपोर्ट में किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बंदा अपनी गर्लफ्रेंड को लंबे समय से धोखा दे रहा था। उसकी बजाय दूसरी लड़की डेट कर रहा था और चुपके-चुपके चैटिंग करता था। यही नहीं, वह उस लड़की पर खूब पैसे भी खर्च कर रहा था। यह बात किसी तरह उस गर्लफ्रेंड को पता चल गई। गलफ्रेंड ने प्लेयर को सबक सिखाते हुए उससे संबंध खत्म कर लिया। 

थ्री लायन्स क्लब की ओर से खेलता है यह प्लेयर
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में इस बात का जरूर खुलासा किया गया है कि यह बंदा थ्री लॉयन्स क्लब (Three Lions Club) के लिए खेलता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स ने उस लड़की पर, जिससे वह चोरी-छिपे मिलता था, करीब पचास लाख रुपए तक खर्च कर चुका था। वह अक्सर काम के बहाने बनाकर उससे मिलता और डेट पर ले जाता तथा पूरी रात उसके साथ रहता। 

अब माफी मांग रहा ब्वायफ्रेंड, मगर गर्लफ्रेंड उसे बख्शने के मूड में नहीं
एक दिन ब्वायफ्रेंड महोदय घर आए और सीधे नहाने चले गए। बाथरूम में अपने साथ मोबाइल ले जाना भूल गए। गर्लफ्रेंड ने मोबाइल चेक कर लिया। उसमें सारी बातें साफ हो गई। वैसे गर्लफ्रेंड को इस प्लेयर पर शक पहले से ही हो गया था, मगर वह उसे रंगे हाथ पकड़ना चाहती थी और इससे अच्छा सबूत उसे नहीं मिल सकता था। इस बार गर्लफ्रेंड ने उसे सबक सिखाते हुए रिलेशन खत्म कर लिए। हालांकि, ब्वायफ्रेंड अब भी उससे माफी मांग रहा है, मगर गर्लफ्रेंड उसे बख्शने के मूड में कतई नहीं दिख रही। 

हटके में खबरें और भी हैं..

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक

सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ

लेह के रेत में खड़ी यह SUV सोशल मीडिया पर आखिर क्यों हो गई वायरल?

कबाब ने ली मॉडल की जान, डॉक्टर बोले- सिर्फ 9 मिनट की देरी पड़ गई भारी