एक शख्स सब कुछ कच्चा खाता है। उसकी डाइट और डाइट प्लान सुनकर हर कोई हैरान है। उसने दावा किया है कि ऐसा करने से वह कभी बीमार नहीं पड़ेगा। 

नई दिल्ली। एक शख्स की डाइट सुनकर हर कोई हैरान है। उस शख्स का कहना है कि जो डाइट वह रोज खाता है, उससे वह कभी भी बीमार नहीं पड़ेगा। सभी चाहते हैं कि वे पका हुआ, तला-भुना और चटपटा खाना खाएं, मगर यह शख्स हर चीज कच्चा खाता है। फिर चाहे वह मांस ही क्यों नहीं हो। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमरीका के शिकागो में रहने वाले बोबन सिमिक पेशे से बाउंसर हैं। उन्होंने अपने डाइट प्लान को लेकर जो खुलासा किया है, वह जानकर हर कोई हैरान है। सिमिक ने बताया कि वह डेली डाइट में जो कुछ भी खाता है, वह कच्चा होता है। इसमें मांस, फल अंडा और दूध सब कुछ शामिल है। 

जब से कच्चा खाना खा रहा, ज्यादा स्वस्थ्य महसूस कर रहा 
सिमिक का कहना है कि जब से उसने यह डाइट शुरू की है, तब से वह ज्यादा स्वस्थ्य महसूस करने लगा है। यही नहीं, अब उसे हर चीज कच्चा खाना ही अच्छा लगता है। एक वीडियो में वह मां का दूध पीता हुआ दिखाई दे रहा है। 

करीब चार साल पहले कच्चा खाना खाने की शुरुआत की 
बोबन के अनुसार, उन्होंने कच्चा खाना खाने की शुरुआत करीब चार साल पहले की थी। उसी समय उन्होंने कच्चा मांस खाना भी शुरू किया। एक दिन उन्होंने करीब एक किलो कच्चा मांस खा लिया। इसके बाद भी उन्हें कोई परेशाानी नहीं हुई और यह खाना उन्हें अच्छा लगा। इसके बाद से वह हमेशा ही ऐसा करने लगीं। अब वह चिकन, पोर्क और दूसरे जानवरों का कच्चा मांस ही खाते हैं। 40 साल के बोबन के अनुसार, वह आक्रामक और मजबूत दिखने के लिए इस तरह की डाइट शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी डेली डाइट का प्लान सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। बोबन के मुताबिक, वह एक दिन में 30 कच्चे अंडा, एक किलो मांस और करीब पांच लीटर दूध पी जाते हैं। बोबन इसे प्रोबॉयोटिक दही भी कहते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह