चीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों को 70 करोड़ रुपये टेबल पर रख दिए और कहा 15 मिनट में जो जितना गिन सके उतना ले जाए। एक कर्मचारी ने 12 लाख रुपये गिन लिए!

हेनान। चीन के हेनान में एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अनोखा तोहफा दिया। कंपनी को कर्मचारियों को साल के अंत में बोनस देना था। इसके लिए जो तरीका अपनाया गया उसने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हैं। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी लिमिटेड ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सभी कर्मचारियों को टेबल के दोनों ओर बैठने के लिए कहा गया। इसके बाद टेबल पर 11 मिलियन सिंगापुर डॉलर (70 करोड़ रुपए) रख दिए। कहा कि 15 मिनट में जो जितने पैसे गिन सकता है अपने घर ले जाए।

View post on Instagram

इस कार्यक्रम का वीडियो पहले चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Douyin और Weibo पर शेयर किया गया। बाद में यह Instagram पर आया और वायरल हो गया। वीडियो में एक बड़ी टेबल पर ढेर सारे पैसे देखें जा सकते हैं। कर्मचारी दिए गए समय सीमा के भीतर जितना संभव हो सके उतने पैसे गिन रहे हैं।

एक कर्मचारी ने 15 मिनट में गिन लिए 12 लाख रुपए

रिपोर्ट के अनुसार, एक कर्मचारी ने 15 मिनट में 18,700 सिंगापुर डॉलर (12 लाख रुपए) गिन लिए। अन्य लोगों ने भी नोटों के बंडल जमा कर लिए। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। कुछ लोग कंपनी की तारीफ कर रहे हैं वहीं, कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया है।

कुछ यूजर ने कहा कि यह बेहद रोमांचक है। एक व्यक्ति ने मजाक में कहा, "मेरी कंपनी की तरह ही, लेकिन पैसे के बजाय, वे हमें ढेर सारा काम देते हैं।" दूसरे ने कहा, "यह वही पेपर हैं जो मैं चाहता हूं, लेकिन मेरी कंपनी के पास दूसरी योजनाएं थीं।"

यह भी पढ़ें- महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहनकर सैनिकों ने किया डांस, वीडियो वायरल

वहीं, कुछ आलोचकों ने कहा है कि यह असल में दिए जाने वाले पुरस्कार की जगह तमाशा अधिक लगता है। एक यूजर ने कहा, “आप इस सर्कस के करतब के बजाय कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में सीधे पैसे जमा कर सकते हैं। यह अपमानजनक है।”