सोशल मीडिया पर दुकानदार का चिप्स बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दुकादार जिस तेजी से आलू को चिप्स कटर से काट रहा है वह सोशल मीडिया यूजर्स को भा रहा है। 

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर हमें रोजाना ही कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई सारे मजेदार वाडियो रहते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं आपको काफी इमोशनल कर देते हैं। कुछ हैरान करने वाले वीडियो भी आपको देखने को मिलते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुकानदार के चिप्स बनाने की स्पीड और स्टाइल यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

होली के समय चिप्स बनाते दुकानदार का वीडियो वायरल
होली का समय चल रहा है और इस दौरान एक दुकानदार का चिप्स बनाते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चिप्स बनाने की कोई खास रेसिपी नहीं बताई जा रही है बल्कि इसमें एक दुकानदार के चिप्स बनाने के स्टाइल को यूजर पसंद कर रहे हैं। वीडियो में यूजर चिप्स के लिए जिस तेजी के साथ आलू काट रहा है और फिर चिप्स को जिस तरह से तल रहा है वो देखकर वाकई चिप्स खाने का मन कर जा रहा है।

एक साथ चार आलू कर रहा कट
वीडियो में दिख रहा है कि दुकानदार चिप्स कटर पर एक साथ चार-चार आलू घिस कर काट रहा है। दुकानदार के एक साथ चार आलू काटने स्पीड वाकई हैरत में डालने वाली है। आम व्यक्ति घर में एक आलू काटने में भी इससे ज्यादा वक्त लगाता है। दुकानदार की स्पीड देखकर लग रहा है कि एक घंटे में ही ये 10 किलो आलू के चिप्स छानकर रख देता होगा। 

डेढ़ लाख से ज्यादा लोग कर चुके लाइक
खास बात ये है कि दुकानदार के चिप्स बनाते वायरल वीडियो को अब तक डेढ़ लाइक से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। एक मिनट के वीडियो पर कई सारे कमेंट्स भी यूजर कर रहे हैं। 

देखें वीडियो

View post on Instagram