नौकरी आम नौकरियों की तरह सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक की होगी। टीमडॉग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को ऐसा व्यक्ति चाहिए तो पूरे दिन पपी की देखभाल कर सके।

अगर आपको कुत्तों या पिल्लों से बहुत प्यार है। पूरे दिन उनके साथ खेलना पसंद करते हैं। रहना पसंद करते हैं, तो आपके लिए मैनचेस्टर में शानदार नौकरी का ऑफर है। यहां पूरे दिन पिल्लों के साथ खेलने की नौकरी है। वो भी हर महीने 2 लाख यानी साल के 24 लाख रुपए की सैलरी पर। Yappy.com को ऐसे ही एक चीफ पपी ऑफिसर की जरूरत है, जिसका काम पपी की देखभाल करना और उसके साथ खेलना होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

9 से 5 की है नौकरी
नौकरी आम नौकरियों की तरह सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक की होगी। टीमडॉग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को ऐसा व्यक्ति चाहिए तो पूरे दिन पपी की देखभाल कर सके। नौकरी Yappy.com में है। 

जिम्मेदारियां क्या होंगी?
व्यक्ति को ये सुनिश्चित करना होगा कि पपी हमेशा खुश, आराम से और सुरक्षित रहें। Yappy प्रोडक्ट्स के लिए डॉग्स के साथ काम करते हुए उनपर रिसर्च करना। डॉग्स को जरूरत के हिसाब से खिलौने और बाकी चीजें देते रहना।

सबसे सही उम्मीदवार कौन? 
जो व्यक्ति डॉग्स का दीवाना हो। डॉग्स के साथ उसकी खूब तस्वीरें हो। उन्हें संभालने का अनुभव हो और वो डॉग्स के साथ सहज हो।