भले ही युवक चंद सेकंड में तालाब में कूद गया हो पर लोगों का कहना है कि उसे अपनी बेवकूफी की सजा जरूर मिली होगी। कई यूजर्स ने कहा कि निश्चित ही उसके शरीर पर थर्ड डिग्री बर्न आए होंगे।

वायरल डेस्क. रील बनाकर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में अब लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक युवक का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में अपने बदन पर ही आग लगा ली। वायरल वीडियो देखकर लोगों ने जमकर नाराजगी जाहिर की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शरीर बना आग का गोला

इस वीडियो को @NoContextHumans नाम के पेज से ट्विटर पर शेयर किया गया, जिसे 61 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि युवक केवल अंडरवियर पहना हुआ होता है और अपने बदन पर पेट्रोल डाल लेता है। इसके बाद वह माचिस से खुद को आग लगा लेता है। माचिस जलते ही उसका पूरा शरीर आग का गोला बन जाता है और वह तेजी तालाब की और दौड़कर उसमें कूद जाता है।

जरा सी चूक में जा सकती थी जान

भले ही युवक चंद सेकंड में तालाब में कूद गया हो पर लोगों का कहना है कि उसे अपनी बेवकूफी की सजा जरूर मिली होगी। कई यूजर्स ने कहा कि निश्चित ही उसके शरीर पर थर्ड डिग्री बर्न आए होंगे। एक यूजर ने लिखा, ‘ये न तो साइंस है और न साहस, ये शुद्ध मूर्खता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जरा सोचो क्या होता अगर वह तालाब में पहुंचने से पहले गिर जाता?’ एक और यूजर ने लिखा, ‘यही कारण है कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जीती हैं।’ देखें वीडियो…

यह भी देखें : Mocha Update : तबाही लेकर आ रहा मोचा, 215kmph की खतरनाक रफ्तार, देखें वायरल वीडियो


अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स यहां देखें…