फिनलैंड की एक महिला का भोजपुरी में बात करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। तीन लड़कियों के साथ भोजपुरी में बातचीत करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'भोजपुरी भौजी' कह रहे हैं।

वायरल न्यूज, foreign woman speaking bhojpuri viral video । भोजपुरी बहुत तेजी से अपने पैर पसार रही हैं। आईपीएल में कॉमेंट्री के बाद तो कई विदेशी खिलाड़ी इसके फैन बन गए थे। रवि किशन के भोजपुरिया वर्ड को कई खिलाड़ी ने दोहराते हुए वीडियो बनाए थे। वहीं कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तो भोजपुरी सॉन्ग पर रील भी वायरल हुईं थीं। खैर ये बात तो फनी क्लिप के लिए की गईं थीं, लेकिन अब तो कई फॉर्नर भोजपुरी भाषा में बात भी करना सीख रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी गर्ल तीन लड़कियों से भोजपुरिया में बात करते हुए नजर आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिनलैंड की महिला को लगा भोजपुरी का चस्का

@ChapraZila एक्स अकाउंट पर देखा जा सकता है कि एक विदेशी औरत कुर्शी पर बैठी हुई है। वो तीन लड़कियों के साथ भोजपुरिया लैंग्वेज में उनका नाम पूछ रही है। पहली लड़की अपना नाम बताते हुए उससे हाल पूछती है। जिस पर आपस में कंवर्शेसन होता है टीक बा...इसके बाद दूसरी और तीसरी लड़की भी अपना नाम बताते है और फिनलैंड की इस महिला से भोजपुरी में बात करती है, जिसका उन्हें संतोषप्रद रिप्लाई मिलता है।

Scroll to load tweet…

नेटीजन्स ने विदेशी महिला को बताया अपनी भोजपुरी भौजी

वीडियो को @ChapraZila एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन दिया- फिनलैंड की लड़की भोजपुरी में बात कर रही हैं। वहीं यूजर ने इस पर कॉमेन्ट करते हुए विदेशी महिला को भौजी बता दिया है। बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे स्टार की विदेशों में बड़ी फैन फॉलोइंग है। इनके गाने रिलीज होते ही मिलियन व्यूज हासिल करते हैं। रितेश पांडे के गाने हैलो कौन ने तो 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं।