सार
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गत शुक्रवार, 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई। 67 साल के शिंजो आबे जापान के लोकप्रिय प्रधानमंत्री और नेता रहे। उन्होंने देश को आर्थिक क्षेत्र में नई बुलंदियों पर पहुंचाया।
नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार, 8 जुलाई को हत्या कर दी गई। वे जापान के नारा शहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी सभा में 41 साल का हत्यारा शख्स पत्रकार बनकर पहुंचा हुआ था। उसने हैंडमेड गन से शिंजो आबे पर फायर कर दिया। इस हमले में उनकी मौत हो गई। वे करीब 67 वर्ष के थे। उनका जन्म 21 सितंबर 1954 को हुआ था। वे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे और बीमारी की वजह से 28 अगस्त 2020 को उन्होंने बीमारी की वजह से पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आर्थिक क्षेत्र में जापान को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। जिस तरह भारत में मोदीनॉमिक्स चर्चा में आया, उसी तरह जापान में लोग ऑबेनॉमिक्स कहते हैं। जापान इन दिनों सुर्खियों में है, ऐसे में आइए जानते हैं जापान से जुड़े कुछ रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य।
- जापान करीब 6852 द्वीपों से मिलकर बना देश है। आप यह जानकर होंगे कि इन द्वीपों में केवल 340 द्वीप ऐसे हैं, जिनका क्षेत्रफल एक वर्ग किलोमीटर से अधिक है।
- यहां लोग नववर्ष भी अनोखे अंदाज में मनाते हैं। इस दिन लोग मंदिर जाते हैं और 108 बार तक घंटी बजाते हैं। ऐसे में मंदिर ही नहीं आसपास के पूरे क्षेत्र में पूरे दिन घंटी की टंकार सुनाई देती रहती है।
- यहां लोग अनुशासित और समय के पाबंद होते हैं। यहां बुलेट ट्रेन भी चलती हैं, मगर सामान्य ट्रेन भी 30 सेकेंड से ज्यादा लेट नहीं होती।
- यही नहीं, जापान के सिर्फ चार द्वीप इस देश के 97 प्रतिशत भूभाग का हिस्सा हैं। बाकि 6849 द्वीप का क्षेत्रफल इस देश के पूरे क्षेत्रफल का केवल तीन प्रतिशत ही है।
- जापान में लोग सूमो कुश्ती के दीवाने होत हैं। यह इस देश का खेला जाने वाला सबसे मशहूर और लोकप्रिय खेल है।
- जापान के लोगों की औसत आयु अधिक होती है। यहां करीब 75 साल तक लोग स्वस्थ्य रहते हैं और हर साल पचास हजार से अधिक लोग सौ साल या इससे अधिक समय तक जीते हैं।
- जापान में एक ऐसा द्वीप भी है, जहां कुत्ते पालना गैरकानूनी है और यहां सिर्फ सौ लोग ही रहते हैं, मगर वे बिल्ली पालते हैं और इनकी संख्या करीब चार सौ तक है।
- जापान में इंसान से अधिक पालतू पशु हैं। ऐसा इसलिए कि लोग पालतू पशुओं से अधिक प्रेम करते हैं। उन्हें बिल्ली, कुत्ता गिलहरी पालना पसंद है। बहुत से लोग गाय भी पालते हैं।
- जापान में लगभग 70 प्रतिशत भाग पहाड़ी है। देशभर में 200 से ज्यादा ज्वालामुखी हैं। यही नहीं, देश में पूरे साल भूकंप आते रहते हैं। इनकी संख्या करीब डेढ़ हजार तक होती है।
नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं
दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
महिला ने बच्चे को दिया जन्म, लंबाई और वजन जानकर हर कोई है दंग