एक लड़की गाय के सामने ठुमके लगा रही थी। गाय कुछ देर तो उसे देखती रहती है बर्दाश्त करती है कि अब यह हटे तो मैं चारा खाऊं, मगर जब लड़की नहीं हटी तो गाय ने उसे अच्छा सबक सिखाया। वीडियो में आप भी देखिए। 

ट्रेंडिंग डेस्क। आजकल लोगों पर नाचने-गाने का ऐसा सुरूर सवार हुआ है कि बस पूछो मत। जहां-तहां लटके-झटके दिखाने का काम शुरू हो जाता है। कई लोगों के हाथ में स्मार्टफोन आता है तो वे सबसे पहले सोशल मीडिया से जुड़े कुछ ऐप डाउनलोड करते हैं। इसके जरिए अश्लील या द्विअर्थी बातें करके, अश्लील डांस करके वीडियो बनाते हैं और इसे पोस्ट कर देते हैं। अब किन लोगों के बीच उनका वीडियो जा रहा है, समाज पर इसका क्या असर पड़ रहा है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं। उन्हें तो बस नुमाईश और पैसे से मतलब है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियाो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की गाय के सामने लटके-झटके दिखाती है, जो गाय को भी पसंद नहीं आया। गाय ने तुरंत अपना रिएक्शन देकर बता दिया कि अब हट भी जा, मुझे खाना खाने दे। लड़की के साथ गाय ने जो किया उसे देखने के बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। 

View post on Instagram

गाय को पसंद नहीं आए लड़की के डांस मूव्स, सिंग से दिया जोर का झटका 
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर दो गाय और एक लड़की है। एक गाय बैठी है, जबकि लड़की दूसरी खड़ी गाय के नाद में चारा डालकर वहीं, उसके सामने डांस करने लगती है। कुछ डांस मूव्स तो गाय ने देखे और सह भी लिए, मगर लड़की के ठुमके देखने के बाद गाय इरिटेट हो गई। उसने तुरंत एक जोर का झटका दिया और लड़की लुढ़कते हुए दूसरी गाय के नाद में जा गिरी। 

आ भैंस मेरी मार, और दीदी आ गया स्वाद!
लड़की की इस हालत को देखने के बाद आप अपनी हंसी नही रोक पाएंगे। वीडियो को लाखों बार देखा गया, जबकि 21 हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, आ भैंस मेरी मार। साथ में हंसते हुए का इमोजी लगा है। वहीं, वीडियो क्लिप के कैप्शन में भी लिखा है.. और दीदी आ गया स्वाद। कुछ यूजर्स ने तो कहा, इस वीडियो को एक बार देखने के बाद उनका मन नहीं भरा, कई बार देखते रहे और हंसते रहे। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा...

ललित मोदी ने 11 साल पहले कराया था सुष्मिता सेन का ये बड़ा काम, तब से दोनों के बीच पक रही खिचड़ी!

बच्ची के संस्कार का वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी से लेकर कई बड़ी शख्सियत ने की तारीफ