एक लड़की की दोस्ती फेसबुक पर लड़के से हो गई। लड़की बांग्लादेश की और लड़का भारत का। कुछ दिन बाद प्यार हुआ और अब मामला शादी तक पहुंच गया। लड़की अपने प्रेमी से मिलने तैरकर भारत पहुंच गई। 

नई दिल्ली। प्यार में लोग क्या-क्या नहीं करते। अजीबो-गरीब हरकतें करते हैं। कुछ लोग तो जान भी दे देते हैं और कुछ जान ले लेते हैं। हम जो बताने जा रहे हैं वह भी हैरान करने वाला मामला है। यहां एक लड़की ने अपने प्यार को हासिल करने के लिए जान की बाजी लगा दी। वह भी उस प्यार के लिए जिसे उसने पहले कभी देखा नहीं था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह हैरान करने वाली घटना बांग्लादेश और भारत के बीच हुई। बांग्लादेश की लड़की और भारत के लड़के की फेसबुक पर मुलाकात होती है। दोनों के बीच पहले दोस्ती होती है और फिर प्यार। इसके बाद मामला शादी तक पहुंच जाता है। लड़की की हिम्मत देखिए लड़के से शादी करने के लिए वह बांग्लादेश से भारत आने को तैयार हो जाती है वह भी तैरकर। 

लड़की ने सुंदरबन का जंगल और नदी तैरकर भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की उम्र 22 साल है और उसका नाम कृष्णा मंडल है। वहीं लड़के का नाम अभिक मंडल है। भारत आने के लिए लड़की ने सुंदरबन के जंगल पार किए। नदी तैरकर भारत आई। शादी के लिए जान जोखिम में डालने वाली इस लड़की की तारीफ तो हो रही है, मगर उसने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया, इसके लिए उसकी जमकर आलोचना भी की जा रही है। 

पुलिस ने किया गिरफ्तार, वापस भेजा जाएगा बांग्लादेश
अभिक से शादी के लिए कृष्णा ने भारत आने का प्लान बनाया और वह भी पानी के रास्ते। इसके लिए उसने सबसे पहले सुंदरबन में आई। यहां दर्जनों रॉयल बंगाल टाइगर्स और दूसरे खतरनाक जानवर हैं। इसके बाद वह एक घंटे तक तैरकर भारत की सीमा में पहुंची और वहां से कोलकाता आई। इसके बाद अभिक और उसके परिजनों से मिली। अभिक के परिजनों ने दोनों की शादी कोलकाता के कालीघाट मंदिर में करा दी। हालांकि, पुलिस ने कृष्णा को बीते सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और अब उसे बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपकर वापस उसके देश भेजने की तैयारी हो रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

यहां महिला और पुरूष के प्राइवेट पार्ट पर लगाते हैं करंट, खुलेआम होता है रेप, जो भागा उसे मार देते हैं गोली

चूहा फंस गया कुत्तों में, यह वीडियो कर देगा दिमाग खराब, अब तक करीब 64 लाख लोगों ने देखा

सुंदरता बरकरार रखने के लिए क्लियोपेट्रा नहाती थी इस दूध से, भारत में कीमत है करीब 7000 रुपए प्रति लीटर 

जिसकी तोंद ज्यादा वही हैंडसम, हीरो बनने के लिए पीना होगा गाय के खून और दूध का काॅकटेल