इंटरनेट पर अक्सर हिंदी गानों पर अपने लिंप सिंक से धूम मचाने वाले किली पॉल और नीमा पॉल की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों ने 1959 में आई अनाड़ी फिल्म का गाना गाकर धूम मचा दिया है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। तंजानिया के कंटेट क्रिएटर किली पॉल और उनकी बहन इंस्टाग्राम पर भारतीय हिंदी गानों के रील्स बनाने के लिए मशहूर हैं। वे लिप सिंक करते हुए अक्सर हिंदी फिल्मों के गानों पर डांस का वीडियो पोस्ट करते हैं, जो काफी पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बार किली पॉल ने दिवंगत गायक मुकेश के मशहूर गीत किसी की मुस्कुराहटों पे.. पर लिप सिंक किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। यह वीडियो उन्होंने बीते बुधवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 15 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं, एक लाख 33 हजार से अधिक यूजर ने इसे पंसद किया है। सैंकड़ों यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं। पॉल ने इस वीडियो का कैप्शन ओल्ड इज गोल्ड दिया है। 

View post on Instagram

यह राजकपूर की एक फिल्म का गाना था, जिसे मुकेश ने गाया था और इसका संगीत शंकर जयकिशन ने दिया था। वीडियो में किली पॉल ने 1959 की मशहूर फिलम अनाड़ी के लोकप्रिय गीत के लिए लिप सिंक किया है, जबकि उनकी बहन नीमा पॉल पास खड़ी होकर धुन के हिसाब से चेहरे को हिला रही है। हर बार की तरह किली और उनकी बहन नीमा ने इस गाने के वीडियो को भी बेहतरीन बनाया है। 

भारतीय उच्चायोग किली और उनकी बहन को सम्मानित कर चुका है 
वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। कमेंट बॉक्स में बहुत से यूजर ने इमोजी के जरिए अपने एक्सप्रेशन जाहिर किए हैं। वहीं, कुछ ने इसे शानदार और वाह बताया है। एक यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा। दूसरे ने लिखा, लव यू किली.. भारत आइए हम आपका इंतजार कर रहे। एक अन्य ने लिखा, आप दोनों बॉलीवुड संगीत के साा इतने सहज कैसे हो सकते हैं। एक और यूजर ने लिखा, इतना नेचुरल, वाकई बहुत अच्छा था। बता दें कि इस साल की शुरुआत में तंजानिया में भारतीय उच्चायोग ने किली पॉल और उनकी बहन को सम्मानित भी किया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर किली ने इस सम्मान के बारे में पोस्ट भी लिखा है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा